By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: युवा कांग्रेस के रूठे हुए नेताओं को मनाने में कांग्रेस हुई सफल,निगम भंडारी और यदुपति ठाकुर के साथ सभी नेताओं को लाया मंच पर
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > election > युवा कांग्रेस के रूठे हुए नेताओं को मनाने में कांग्रेस हुई सफल,निगम भंडारी और यदुपति ठाकुर के साथ सभी नेताओं को लाया मंच पर
electionhimachalpolitical

युवा कांग्रेस के रूठे हुए नेताओं को मनाने में कांग्रेस हुई सफल,निगम भंडारी और यदुपति ठाकुर के साथ सभी नेताओं को लाया मंच पर

admin
admin 2 Min Read
Updated 2022/11/02 at 12:51 PM
Share
1

संजु चौधरी, शिमला: विधानसभा चुनावों से ठीक पहले कांग्रेस पार्टी ने नाराज हुए युवा कांग्रेसी नेताओं को मना लिया है। कांग्रेस को यह बड़ी सफलता यहां चुनावों से पहले मिली है। कांग्रेस पार्टी ने विधानसभा चुनाव में टिकट न मिलने की वजह से नाराज चल रहे हिमाचल यूथ कांग्रेस के नेताओं को एक मंच पर लाकर एकता का संदेश दिया है। हिमाचल कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला ने कहा कि यूथ कांग्रेस की नाराजगी की खबरें केवल खबरों तक ही सीमित है। कांग्रेस के सभी नेता एक हैं और कांग्रेस पार्टी को सत्ता में लाने के लिए काम कर रहे हैं। शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के सत्ता में आने के बाद कांग्रेस के सभी नेताओं को उचित सम्मान दिया जाएगा।

हिमाचल कांग्रेस के राजीव शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस पार्टी को सत्ता में लाने के लिए युवा कांग्रेस मजबूती से काम कर रही है। सभी 68 विधानसभा क्षेत्र में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता मेहनत के साथ काम कर रहे हैं। शुक्ला ने कहा कि युवा कांग्रेस के नेताओं ने टिकट न मिलने के बाद पार्टी के साथ खड़े रहकर संयमता का परिचय दिया है। उन्होंने कहा कि युवा कांग्रेस के खिलाफ चल रही खबरों में कोई सच्चाई नहीं है और पार्टी एकजुटता के साथ आगे बढ़ रही है।

गौरतलब है कि हिमाचल युवा कांग्रेस के अध्यक्ष निगम भंडारी किन्नौर से, यदुपति ठाकुर सरकाघाट और भरमौर से सुरजीत भरमौरी टिकट के प्रबल दावेदार थे। महीनों तक चली चर्चा के बाद भी युवा कांग्रेस के नेताओं को टिकट नहीं मिल सकी। टिकट न मिलने से नाराज चल रहे नेताओं में सामूहिक इस्तीफे की भी चेतावनी दी थी। इसके बाद युवा कांग्रेस की पार्टी से दूरियों की खबरें जोरों पर थी। इन्हीं चर्चाओं पर विराम लगाने के मकसद से हिमाचल कांग्रेस प्रभारी युवा कांग्रेस के नेताओं को एक मंच पर लाने का काम किया।

TAGGED: BJP, congress, Election
admin November 2, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article 1 हज़ारों महिलाओं ने किन्नौरी पारंपरिक परिधान पहन कर की नाटी, लोगों को शत प्रतिशत मतदान करने को लेकर किया जागरूक
Next Article मौसम ने ली करवट: बर्फबारी से मनाली-लेह मार्ग बंद, बारालाचा में सैलानियों ने की बर्फ में मस्ती
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

पश्चिम बंगाल जीत के बाद कुल्लू में भाजपा का जश्न, कार्यकर्ताओं ने निकाला विजय जुलूस

Ago

नगर परिषद चुनावों की तैयारी तेज, घुमारवीं में मतदान कर्मियों का प्रशिक्षण शुरू

Ago

डडौर के पास भीषण सड़क हादसा: खड़ी मशीन से टकराई कार, तीन युवकों की मौत, दो गंभीर घायल

Ago

हमीरपुर में पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज, कर्मचारियों को दी गई नामांकन प्रक्रिया की ट्रेनिंग

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?