By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: हिमाचल मेडिकल ऑफिसर एसोसिएशन ने प्रदेश सरकार पर लगाया बड़ा आरोप
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > health > हिमाचल मेडिकल ऑफिसर एसोसिएशन ने प्रदेश सरकार पर लगाया बड़ा आरोप
healthhimachal

हिमाचल मेडिकल ऑफिसर एसोसिएशन ने प्रदेश सरकार पर लगाया बड़ा आरोप

Chandrika
Chandrika 4 Min Read
Updated 2023/05/29 at 5:55 PM
Share

मंडी : धर्मवीर – प्रदेश में नॉन प्रैक्टिसिंग एलाउंस(NPA) बंद होने के बाद सूबे के डॉक्टर सरकार के खिलाफ लामबंद हो गए है। डाक्टरों की सोमवार को 2 घंटे की पेन डाउन स्ट्राइक शुरू हो गई है। इसको लेकर श्री लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज नेरचौक और जिला के सभी अस्पतालों में डॉक्टरों ने 9 बजकर 30 मिनट से 11 बजकर 30 मिनट तक 2 घंटे कार्य नहीं किया गया। लेकिन इस दौरान सभी अस्पतालों में आपतकालीन सेवाएं, ऑपरेशन थिएटर और लेबर रूम अपनी सेवाएं मरीजों को देते रहे। वहीं सरकार के इस फरमान के खिलाफ काले बिल्ले भी लगाए गए। प्रशिक्षु और मेडिकल कॉलेज नेरचौक में तैनात डाक्टरों द्वारा कॉलेज परिसर में इक्ट्ठा होकर प्रदेश सरकार से जल्द से जल्द एनपीए बहाल करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया गया।

NPA बंद करने के फैंसले के खिलाफ प्रदेश के डॉक्टर हुए लामबंद

श्री लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज नेरचौक के प्रशिक्षु डॉक्टर एवं मेडिकल कॉलेज स्टूडेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष दीपांशु जसवाल ने कहा कि प्रदेश के प्रशिक्षु डॉक्टर एनपीए बंद करने के आदेश का विरोध करते हैं। डॉक्टरों को एनपीए देने से प्राईवेट प्रैक्टिस करने से रोका जाता था और इसके बंद होने से सीधा असर आम जनता पर पड़ेगा। उन्होंने कहा कि अगर प्रदेश सरकार जल्द से जल्द एनपीए बहाल नहीं करती है तो प्रदेश के डॉक्टर अपने आंदोलन को और अधिक उग्र करेंगे।हिमाचल मेडिकल ऑफिसर एसोसिएशन के प्रदेश महासचिव डॉ. विकास ठाकुर ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू कर्मचारियों और लोगों के बारे में सोचते हैं। लेकिन प्रदेश के मुख्यमंत्री को अफसरशाही गुमराह कर रही है। इस कारण डॉक्टरों को प्रभावित करने वाली नोटिफिकेशन जारी कर दी गई है। उन्होंने कहा कि डॉक्टरों की मांगों को लेकर प्रदेश में एक संयुक्त कमेटी का गठन किया गया है। मामले को लेकर सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू के साथ भी बैठक की गई है। लेकिन अभी तक आदेश को वापस नहीं लिया गया है। विकास ठाकुर ने कहा कि अगर यह फैसला सरकार द्वारा वापस नहीं लिया जाता है तो विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।

हिमाचल मेडिकल ऑफिसर एसोसिएशन के प्रदेश प्रेस सेक्रेटरी डॉ. विजय राय ने कहा कि प्रदेश में डॉक्टरों का एनपीए बंद करने का आदेश दुर्भाग्यपूर्ण है। इस फैसले को वापस लेने को लेकर स्वास्थ्य मंत्री के साथ भी बैठक कर आगामी रूपरेखा से अवगत करवाया गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जारी डॉक्टरों के विरोध प्रदर्शन के दौरान आपातकालीन सेवाएं पूरी तरह से सुचारू रूप से कार्य कर रही है। विजय राय ने प्रदेश सरकार से जल्द मामले का समाधान निकालने की अपील की है।

मेडिकल कॉलेज टीचर एसोसिएशन हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष डॉ. अश्वनी कुमार ने कहा कि नॉन प्रैक्टिसिंग अलाउंस के माध्यम से ही हिमाचल प्रदेश की स्वास्थ्य सुविधाएं पूरे देश में अव्वल स्थान पर है। एनपीए बंद करने से इसका सीधा असर आम लोगों पर पड़ेगा। उन्होंने कहा कि एमपी के मामले को लेकर सरकार से समाधान निकालने की उन्हें पूरी उम्मीद है।

TAGGED: Nahan Himachal Medical Officer Association
Chandrika May 29, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article आगामी तीन दिनों तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, बारिश का अलर्ट जारी,इस बार सामान्य से कम रहेगा मानसून
Next Article हंगामेदार रही जिला परिषद की बैठक… 26 सदस्यों ने किया वाकआउट
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

हिमाचल में नशे के खिलाफ बड़ा अभियान: तीन साल में 10,357 आरोपी गिरफ्तार, 45 हजार किलो से अधिक नशीले पदार्थ जब्त

Ago

शिमला में रेहड़ी-फड़ी व्यवस्था को लेकर व्यापारियों ने उठाई आवाज, राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

Ago

ऐतिहासिक हथियारों से लेकर हिमाचली विरासत तक, पर्यटकों को खूब भा रही प्रदर्शनी

Ago

हमीरपुर के अनु डिग्री कॉलेज खेल मैदान में बिछेगा नया सिंथेटिक ट्रैक, खेल प्राधिकरण ने शुरू की प्रक्रिया

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?