कुल्लू : मनमिंद्र अरोड़ा- अडानी ग्रुप द्वारा स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में लोगों के पैसो के घोटाले को लेकर ढालपुर में कुल्लू कांग्रेस कमेटी ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के बाहर धरना प्रदर्शन किया गया। वही मांग रखी गई कि इस घोटाले की जल्द से जल्द जांच की जाए।
कुल्लू कांग्रेस कमेटी के द्वारा ढालपुर के परिधि गृह में एक बैठक भी आयोजित की गई और परिधि गृह से लेकर ढालपुर तक रैली निकाली गई। वही रोष रैली को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष सेस राम आजाद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने दोस्तों को लाभ पहुंचाने के लिए लोगों की कमाई को खतरे में डाल रहे हैं। उन्होंने कहा कि स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में 35 हजार करोड़ से अधिक की राशि आज खतरे में है और एलआईसी में भी 40 करोड़ लोगों का पैसा लगा हुआ है। लेकिन आज इस घोटाले की जांच करने में केंद्र सरकार भी कतरा रही है। अगर हिड़नबर्ग की रिपोर्ट में कोई कमी है तो केंद्र सरकार क्यों इस मामले की जांच करवाने से डर रही है। ऐसे में पूरे प्रदेश में कांग्रेस कमेटी के द्वारा धरना प्रदर्शन किए जा रहे हैं और प्रदर्शन के माध्यम से केंद्र सरकार से मांग रखी जा रही है कि अदानी ग्रुप के खिलाफ जांच करवाई जाए। इसके लिए जल्द ही ज्वाइंट पार्लियामेंट्री कमेटी का गठन किया जाए या फिर सुप्रीम कोर्ट के जज की निगरानी में जांच होनी चाहिए। ताकि देश की जनता का पैसा डूबने से बच सके।
