राहुल चावला, धर्मशाला: बौद्ध धर्म गुरु दलाई लामा की लंबी उम्र,बेहतर स्वास्थ्य की कामना से ग्लोबल सिटी मैकलोड़गंज में स्थित दलाईलामा टेंपल में सोमवार को बौद्ध धर्मगुरु दलाईलामा के सैकड़ों अनुयायियों ने पहुंचकर विशेष प्रार्थना की। बौद्ध भिक्षुओं ने अपने धर्म-ग्रंथों के मुताबिक मंत्रोंउच्चारण के साथ प्रार्थना की तो वहीं देश-विदेश के सैकड़ों अनुयायियों ने भी उनके सानिध्य में दलाईलामा के लिएर लंबे समय तक प्रार्थना की। इस दौरान सभी अनुयायिनों ने दलाईलामा के ऊपर आने वाले तमाम संकटों के हट जाने, और उनके ख़िलाफ़ मुंह उठाने वाली ताकतों को मुंहतोड़ जवाब देने समेत उनकी छवि को धूमिल करने वालों को ईश्वरीय शक्ति की मार्फत दंड देने की प्रार्थना की।
इस दौरान दलाईलामा की एक अनुयायी और निर्वासित तिब्बतियन महिला ल्हामो त्वा ने बताया कि करीब एक महीना पहले जब इस जगह पर दलाईलामा की मौजूदगी में बड़ा सम्मेलन चल रहा था उस दौरान एक भारतीय बच्चे की ओर से दलाईलामा से आलिंगन करने की इच्छा जाहिर की। इस इच्छा के मद्देनजर आमतौर पर जैसे दलाईलामा सबसे मिलते हैं, वार्तालाप करते हैं उनके चेहरे से चेहरा टकराते हैं, मुंह से मुंह लगाते हैं कई मर्तबा नाक से नाक जोड़ते हैं ठीक वैसा ही इस घटना में भी देखने को मिला। बावजूद इसके करीब एक महीने बाद उस सार्वजनिक कार्यक्रम की वीडियो में से सिर्फ चुंबन करने और दलाईलामा की ओर से जीभ निकालकर उस बच्चे को जीभ टच करने की छोटी सी वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल होने लगी, जिसे कई मीडिया चैनलों और समाचार पत्रों ने भी खूब उठाया, जो कि सरासर दलाईलामा की छबि पर सवाल खड़े करने जैसा हैं।
ल्हामो ने इसे दलाईलामा को न चाहने वाली विदेशी ताकतों की ओर से रचा गया षड़यंत्र करार देते हुए दलाईलामा का कमजोर करने की बात कही। ल्हामो ने कहा कि आज इसी घटना को लेकर वो सब आहत हैं और ईश्वर से दलाईलामा की कार्य-कुशलता और उनके उत्तम भविष्य और स्वास्थ की कामना के लिए एकत्रित होकर प्रार्थना कर रहे हैं।
