By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: क्या हुआ जब जोगिंद्रनगर के डोहग में फंस गए हिमाचल के “सीएम” सुक्खविंदर सिंह सुक्खू
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > क्या हुआ जब जोगिंद्रनगर के डोहग में फंस गए हिमाचल के “सीएम” सुक्खविंदर सिंह सुक्खू
himachalNews

क्या हुआ जब जोगिंद्रनगर के डोहग में फंस गए हिमाचल के “सीएम” सुक्खविंदर सिंह सुक्खू

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2025/01/20 at 8:05 PM
Share

मंडी,धर्मवीर(TSN)-हिमाचल प्रदेश के सीएम सुक्खविंदर सिंह सुक्खू आज मंडी जिला के जोगिंदर नगर में फंस गए।सुनने में यह शब्द शायद आपको भी कुछ डराने वाले लग रहे हो। लेकिन आपको बता दें कि इसमें घबराने वाला कोई बात नहीं है।दरअसल सीएम सुक्खू आज कांगड़ा जिला के धर्मशाला प्रवास पर थे।इसके बाद शाम 4 बजे के बाद हेलिकॉप्टर के माध्यम से सीएम सुक्खू धर्मशाला से मनाली के लिए रवाना हुए। लेकिन मौसम खराब होने के कारण पायलट को जोगिंद्रनगर के डोहग हेलिपैड में हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिग करनी पड़ी।

ग्रामीण बच्चों के साथ गप्पे मारते व क्रिकेट खेलते नजर आए

बता दें कि सीएम धर्मशाला से विंटर कार्निवाल का शुभारंभ करने के लिए कुल्लू जिला मनाली के लिए रवाना हुए थे। सीएम के हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग होने के कारण मंडी जिला का प्रशासनिक अमला व कांग्रेस के स्थानीय नेता भी वहां पहुंच गए।जिसके बाद मौसम साफ होने तक सीएम डोगड के मैदान में ग्रामीण बच्चों के साथ गप्पे मारते व क्रिकेट खेलते हुए नजर आए। लगभग 45 मिनट तक वहां रूकने के बाद सीएम सुक्खू के हेलिकॉप्टर ने मंडी शहर स्थित कांगनीधार हैलिपैड़ के लिए उड़ान भरी और यहां से सीएम गाड़ी के माध्यम से मनाली के लिए रवाना हुए। यहां सीएम विंटर कार्निवाल में भाग लेंगे और कल मंगलवार फिर से सीएम का कांगड़ा जिला प्रवास रहेगा ।

एसपी मंडी साक्षी वर्मा ने दी ये जानकारी

एसपी मंडी साक्षी वर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू आज शाम सवा चार बजे धर्मशाला से मनाली के लिए रवाना हुए थे।मौसम खराब होने के कारण उनका हेलिकॉप्टर डोहग हेलिपैड पर उतारना पड़ा है।सवा पांच बजे के बाद मौसम ठीक होने पर हेलिकॉप्टर ने डोहग से मंडी के कंगनीधार हेलिपैड के लिए उड़ान भरी।जिसके बाद खराब मौसम के चलते सीएम का काफिला सड़क मार्ग के माध्यम से ही मनाली के लिए रवाना हुआ है।

TAGGED: Mandi CM sukhwinder singh
Chandrika January 20, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article थीम आधारित होगा अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव…पहली बार इंटरनेशनल दल भी देंगे प्रस्तुतियां
Next Article विधायक चंद्रशेखर बोले..दशकों से हिमाचल के युवाओं को बर्बाद करने के पीछे पंजाब की कई ताकतों का हाथ
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

हिमाचल में इस बार मानसून  रहेगा कमजोर! मौसम विभाग ने जताई सामान्य से कम बारिश की संभावना

Ago

कुटलैहड़ में जरूरतमंदों के लिए मदद का हाथ: विधायक विवेक शर्मा ने 25 परिवारों को दिए सहायता चैक

Ago

गेयटी थिएटर में जीवंत होगी रंगकर्मियों की कहानी, मंचित होगा “रंगमंच का आखिरी दिन”

Ago

हमीरपुर मेडिकल कॉलेज के श्रेय को लेकर कांग्रेस-भाजपा में जुबानी जंग, प्रेम कौशल ने अनुराग ठाकुर को घेरा

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?