By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: रात को जब अपनी परेशानी लेकर मुख्यमंत्री से मिलने पहुंची निराश्रित बेटी, जानिए मुख्यमंत्री ने कर दिया क्या बड़ा ऐलान
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > रात को जब अपनी परेशानी लेकर मुख्यमंत्री से मिलने पहुंची निराश्रित बेटी, जानिए मुख्यमंत्री ने कर दिया क्या बड़ा ऐलान
himachal

रात को जब अपनी परेशानी लेकर मुख्यमंत्री से मिलने पहुंची निराश्रित बेटी, जानिए मुख्यमंत्री ने कर दिया क्या बड़ा ऐलान

admin
admin 3 Min Read
Updated 2023/02/03 at 9:55 AM
Share
भावना शर्मा, शिमला:  रात तकरीबन 11:00 बजे के करीब एक निराश्रित बेटी जब मुख्यमंत्री से मिलने और उन्हें अपनी परेशानी बताने के लिए सचिवालय पहुंची तो मुख्यमंत्री ने ना केवल उस बेटी की समस्या का समाधान किया बल्कि उस जैसी अनेकों बेटियां जिनके के सामने यह समस्या ना आए इसे लेकर एक बड़ा ऐलान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने किया हैं। जी हां मुख्यमंत्री ने ऐलान किया है कि प्रदेश में जिन बेटियों के पास रहने का कोई ठिकाना नहीं है उन बेटियों के लिए प्रदेश सरकार आशियाना देगी और उन्हें घर बनाने में मदद करेगी।
बता दें कि हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिला से संबंध रखने वाली निराश्रित बेटी बुधवार देर शाम मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह से मुलाकात करने के लिए सचिवालय पहुंची थी। इस बेटी ने मुख्यमंत्री के समक्ष अपनी समस्या को रखते हुए बताया कि बालिका आश्रम में सिर्फ 26 साल की उम्र तक ही रहने की अनुमति है लेकिन उसकी उम्र 27 साल है और अब ऐसे में उसे बालिका आश्रम में रहने की अनुमति नहीं है, लेकिन उसके पास रहने के लिए कोई और ठिकाना भी नहीं हैं। मुख्यमंत्री ने उसे बेटी की बात सुनकर इस मामले में अधिकारियों को जल्द से जल्द कार्रवाई करने के निर्देश जारी किए और मात्र 15 घंटे के समय के भीतर ही सरकार की ओर से बड़ी घोषणा करते हुए बालिका आश्रम में रहने वाली लड़कियों की उम्र 26 साल से बढ़ाकर 27 साल करने की घोषणा की गई।
इतना ही नहीं सरकार ने उस बेटी की समस्या को समझते हुए बेटी के लिए आशियाना तैयार करने की का भी निर्णय लिया हैं। जब तक ने निराश्रित बेटी के लिए आशियाना तैयार नहीं हो जाता तब तक वह बालिका आश्रम में रहेगी। 1 साल के अंदर आशियाना तैयार करने का काम पूरा किया जाएगा ताकि जब बेटी की उम्र 27 साल हो जाए तो उसके पास रहने के लिए अपना घर होगा।
निराश्रित बेटियों को  जमीन देने और घर बनाने का सरकार करेगी प्रावधान
मुख्यमंत्री ने ना केवल कुल्लू की उस निराश्रित बेटी की समस्या का समाधान किया हैं, बल्कि प्रदेश में जो भी निराश्रित बेटियां हैं उनके भविष्य को सुरक्षित करने के लिए एक बड़ा ऐलान किया हैं।सरकार ने फैसला किया है कि सभी निराश्रित बेटियों को सरकार की ओर से घर बनाने के लिए जमीन दी जाएगी और इस जमीन पर घर बनाने के लिए उचित धनराशि भी सरकार की ओर से मुहैया करवाई जाएगी जिससे कि यह निराश्रित बेटियां अपने घर में सुरक्षित रूप से रह सकें।
TAGGED: announcement, Chief Minister, destitute daughter, Problems, Shimla
admin February 3, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article प्रदेश विधानसभा में पहली बार निर्वाचित विधायकों ने मुख्यमंत्री से की मुलाक़ात, विभिन्न मामलों पर हुई चर्चा
Next Article भाजपा ने चार कार्यसमिति सदस्य किए निष्कासित
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

भगवान दास शास्त्री बने सीनियर सिटीजन कौंसिल हमीरपुर के नए प्रधान

Ago

ठमाणी के पास भीषण सड़क हादसा: ट्राला जीप–ट्रक टक्कर में युवक की मौत, दो घायल

Ago

धर्मशाला में 27 अप्रैल से सजेगा फुटबॉल का महाकुंभ, देशभर की टीमें लेंगी हिस्सा

Ago

नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर सियासत तेज, भाजपा ने कांग्रेस पर साधा निशाना

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?