अर्की/सोलन: संजु चौधरी (TSN)-भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा ने विधानसभा क्षेत्र अर्की के अंतर्गत आयोजित नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में भाग लिया। इस कार्यक्रम में भाजपा के प्रत्याशी गोविंद राम शर्मा विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला मंडल अध्यक्ष रीना भारद्वाज ने की। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष राकेश ठाकुर, महिला मोर्चा प्रदेश सचिव प्रतिभा कंवर,महामंत्री भावना गुप्ता, रमेश ठाकुर, दयानंद शर्मा, आशा परिहार, हीरा कौशल, भुवनेश्वरी शर्मा, रमेश, इरा कौशल और अनेकों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
कर्ण नंदा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा की वर्तमान कांग्रेस सरकार ने प्रतिमा 1500 रु देने का झूठा एक और बार बोल दिया है। पहले झूठी गरंटिया देते हुए वह सत्ता में आए और अब झूठ बोलकर महिलाओं को गुमराह करना चाहते हैं। जब मुख्यमंत्री ने अपने बजट सत्र के दौरान इस गारंटी को लेकर कोई प्रावधान ही नहीं किया तो गारंटी पूरी कहां से होगी, 800 करोड़ की घोषणा की इसका मतलब साफ है कि 5 लाख बहाने ही इस स्कीम का फायदा उठा पाएगी। 2021 की जनगणना के हिसाब से हिमाचल प्रदेश में 22 लाख महिला हैं पर गारंटी केवल 5 लाख को और उनमें से भी 455000 महिला ऐसी है जिन्हें 1150 और 1350 पहले से ही मिल रहे हैं। इस सरकार ने केवल मात्र हिमाचल की महिला शक्ति को ठगने का काम किया है। उन्होंने कहा की मुख्यमंत्री के गृह जिला में एक महिला का मुंह काला किया गया बाल काटे गए और पूरे विधानसभा क्षेत्र में उस बहन को भगाया गया, क्या यह है महिलाओं के लिए व्यवस्था परिवर्तन। ऐसी ऐसी वारदातों से महिला सुरक्षा पर बड़ा सवाल निशान खड़ा होता है।
