By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: CM सुक्खू बोले…15 साल पहले धूमल के सपने को भी पूरा नहीं कर पाई पूर्व भाजपा सरकार
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > CM सुक्खू बोले…15 साल पहले धूमल के सपने को भी पूरा नहीं कर पाई पूर्व भाजपा सरकार
himachalpolitical

CM सुक्खू बोले…15 साल पहले धूमल के सपने को भी पूरा नहीं कर पाई पूर्व भाजपा सरकार

Chandrika
Chandrika 4 Min Read
Updated 2024/03/06 at 11:08 PM
Share

हमीरपुर :अरविन्द सिंह (TSN)-मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुधवार को हमीरपुर में करोड़ों रुपये के उदघाटन और शिलान्यास किए । कुछ घण्टों के लिए हमीरपुर पहुँचे मुख्यमंत्री ने पक्का भरो बाईपास चौक के पास 55 करोड रुपए की लागत से बनने वाले मॉडर्न बस स्टैंड का शिलान्यास करने के अलावा लोक निर्माण विभाग और पशु पालन विभाग की आवासीय कालोनियों की आधारशिला रखेंगे। इसके अलावा मुख्यमंत्री वन स्टाॅप सेंटर भवन रकड़ियाल,जिला कल्याण अधिकारी कार्यालय भवन, गल्र्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल के साइंस ब्लाॅक, विजिलेंस के थाना भवन,आईटीआई हमीरपुर के अतिरिक्त भवन और उठाऊ पेयजल योजना जट्टां घिरथां का लोकार्पण भी करेंगे तथा अवाहदेवी-अयोध्या बस सेवा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया ।

बागी विधायक दबाव में ना रहे..खुले मन से अपनी इच्छा करें जाहिर

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ने बागी विधायकों पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस के जिन 6 विधायकों को उनकी सदस्यता से निष्कासित किया गया है,वह लोग तीन अन्य लोगों के साथ पिछले 7 दिनों से जेल जैसे हालात में बंद बैठे हुए हैं. पंचकूला से आगे वह लोग आ नहीं पा रहे हैं,अगर यह लोग हमें वहां से लेकर आने के लिए अनुरोध करते हैं तो हम उन्हें वहां से भी निकाल कर ले आएंगे,वह लोग दबाव में ना रहे और खुले मन से अपनी इच्छा जाहिर करें ।मुख्यमंत्री ने कहा कि राजनीति में पद की लालसा इतनी ज्यादा नहीं रखनी चाहिए पद तो आते जाते रहते हैं जो व्यक्ति इंसानियत, ईमानदारी और नैतिकता को जिंदा रखना है,वही इतिहास बनाता है ।उन्होंने कहा कि उन्होंने खुद राजनीति में लंबा संघर्ष किया है 20 साल पहले विधायक बन गए थे और तत्कालीन मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने उन्हें पोर्टफोलियो देने का ऑफर दिया था, लेकिन उन्होंने कभी भी इसकी लालसा नहीं थी। उन्होंने कहा कि कुर्सी किसी एक कि नहीं होती है,यह कुर्सी उनकी भी नहीं है.कुर्सी जनता की देन होती है और इसके लिए हर 5 साल बाद परीक्षा देनी पड़ती है.पिछले 14 महीना में उनकी सरकार के कामकाज का जनता आकलन कर सकती है.आम लोगों की समस्याओं का समाधान करने की कोशिश की गई है ।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जो लोग पार्टी को कमजोर करते हैं और जो लोग अपने आप को पद पाने के लिए बेच देते हैं. ऐसे लोगों को आने वाला लोकसभा चुनाव में जनता सबक सिखाएगी.भ्रष्ट राजनीति को इस प्रदेश से उखाड़ फेंकने का संकल्प उनकी सरकार ने लिया है.मुख्यमंत्री ने कहा कि कुछ लोग धन बल से खरीदे जा सकते हैं,लेकिन नैतिकता को कोई नहीं खरीद सकता है उनकी सरकार 5 साल तक चलेगी ।

55 करोड़ की लागत से बनेगा मॉडर्न बस स्टैंड

मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने हमीरपुर शहर में 15 साल पहले मॉडर्न बस स्टैंड बनाने का एक सपना देखा था,लेकिन बड़े दुख की बात है कि पूरा भाजपा सरकार उनके इस सपने को पूरा नहीं कर सकी. आज यहां 55 करोड़ की लागत से मॉडर्न बस स्टैंड बनाने का शीलान्यास कर इसका टेंडर कर दिया गया है.अब इस अपने को पूरा किया जाएगा हमीरपुर में जिन सड़कों को डबल लेन किया जा सकता है,उन पर काम शुरू किया गया है.मुख्यमंत्री ने कहा कि बड़े खेद की बात है कि सुजानपुर और बड़सर के विधायकों को जो भी उन्होंने विकास के काम और योजनाएं मांगी उन्हें मंजूर कर कर दी गई, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने राज्यसभा चुनाव में पार्टी प्रत्याशी के खिलाफ क्रॉस वोटिंग की।

TAGGED: Hamirpur CM sukhwinder singh sukhu
Chandrika March 6, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article जहां कांग्रेस ने महिलाओं को गुमराह किया वहीं भाजपा ने महिलाओं को सशक्त किया : नंदा
Next Article हिमाचल प्रदेश के सरकाघाट के अनमोल ने HAS परीक्षा में किया टॉप
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

बहडाला जिला परिषद वार्ड में अविनाश मैनन का जनसंपर्क तेज, बोले— जनता के अधिकारों के लिए करूंगा संघर्ष

Ago

एचपीसीए की अंडर-16 चैंपियनशिप में छाए मंडी के खिलाड़ी, विजेता बनकर लौटे

Ago

चमनेड वार्ड में नीरज ठाकुर ने जनसंपर्क अभियान को दी नई रफ्तार

Ago

पूरे सैन्य सम्मान के साथ विदा हुए जवान अभिषेक कुमार, नौहगी गांव में पसरा मातम

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?