By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: चंडीगढ़-मनाली NH पर जल्दबाजी में सड़क पार करते हुए व्यक्ति को बचाते बचाते, पलटी कार
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > Accident > चंडीगढ़-मनाली NH पर जल्दबाजी में सड़क पार करते हुए व्यक्ति को बचाते बचाते, पलटी कार
Accidenthimachal

चंडीगढ़-मनाली NH पर जल्दबाजी में सड़क पार करते हुए व्यक्ति को बचाते बचाते, पलटी कार

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2023/05/12 at 4:03 PM
Share

मंडी : धर्मवीर – शुक्रवार को चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर गुटकर के पास कार में सवार लोगों की जान उस समय अटक गई, जब एक व्यक्ति की लापरवाही से उनकी कार पलट गई। व्यक्ति की इस लापरवाही का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह वीडियो गुटकर स्थित बजाज शोरूम के बाहर का बताया जा रहा है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक व्यक्ति शोरूम के बाहर खड़ा है और उसका साथी सड़क के दूसरी तरफ बाईक पर उसका इंतजार कर रहा है। यह वीडियो शुक्रवार सुबह 11 बजकर 14 मिनट का है।

सीसीटीवी वीडियो आया सामने, स्पष्ट हुआ हादसे का कारण

सड़क पार करने की जल्दबाजी में यह व्यक्ति एकाएक सड़क के दूसरी छोर की ओर दौड़ लगा देता है। इतने में यहां से गुजर रही कार इसके बिल्कुल नजदीक आ जाती है। कार सवार इस व्यक्ति को बचाने के चक्कर में अपनी कार सड़क से बाहर निकाल देता है। जिससे उसकी कार सड़क किनारे रखे मिट्टी के ढेर पर चढ़कर पलट जाती है और सड़क किनारे खड़ी बाईक पर गिरती है। वहीं सड़क के दूसरे किनारे पर बाईक पर सवार व्यक्ति भी भागकर अपनी जान बचाता है। गनीमत रही कि हादसे में किसी को चोट नहीं आई और सिर्फ गाड़ी का ही नुकसान हुआ है।

इस संदर्भ में पुलिस में कोई मामला दर्ज नहीं हुआ है जबकि इन्होंने आपसी सहमति से मामले को निपटा दिया है। लेकिन यह हादसा इस बात का प्रत्यक्ष प्रमाण है कि जल्दबाजी के चक्कर में कभी-कभी हम अपनी और दूसरों की जान को खतरे में डाल देते हैं। लोगों को ऐसी जल्दबाजी और लापरवाहियों से बचना चाहिए।

TAGGED: Mandi near gutkar car overturned
Chandrika May 12, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article जिला किन्नौर में दिव्यागों को घर द्वार मिलेंगे विषेश दिव्यांगता प्रमाण पत्र, 15 से 20 मई तक लगेगा विशेष चिकित्सा शिविर
Next Article युवा संगम कार्यक्रम के तहत गोवा रवाना हुए हिमाचल के 45 स्टूडेंट्स
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

मां चिंतपूर्णी मंदिर परिसर में भीख मांगते 13 बच्चे रेस्क्यू, चाइल्ड हेल्पलाइन और पुलिस का संयुक्त अभियान

Ago

हमीरपुर जिला अदालत में हथियार के साथ पहुंचा व्यक्ति गिरफ्तार, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

Ago

लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं में हस्तक्षेप का आरोप, भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से की मुलाकात

Ago

जंगल रोपा वार्ड में चुनावी सरगर्मियां बढ़ीं, सनी कुमार शर्मा ने प्रचार अभियान को दी रफ्तार

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?