अनिल कुमार,किन्नौर: जिला किन्नौर के दिव्यांग लोगों की सुविधा के लिए 15 से 20 मई तक जिला में विशेष चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा हैं। इस शिविर से जुड़ी तैयारियों की चर्चा के लिए उपायुक्त किन्नौर टोरुल रवीश ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग किन्नौर की ओर से बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त ने कहा कि जिले के दिंव्याग व्यक्तियों को विषेश विकलांगता प्रमाण पत्र प्रदान करने के उद्देश्य से जिला किन्नौर में छह दिवसीय विशेष चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाएगा।
जिले के दिंव्याग व्यक्तियों को घरद्वार पर दिव्यांगता प्रमाण पत्र उपलब्ध करवाने के लिए चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा हैं,ताकि वह विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ उठा सकें। उपायुक्त ने कहा कि जिले के तीनों खड़ों में चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाएगा जिसमें सभी प्रकार के दिव्यांगता प्रमाण पत्र जारी किए जाएंगे। चिकित्सा शिविर का आयोजन 15 व 16 मई 2023 को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पूह में पूह खंड के लोगों के लिए व 17 व 18 मई 2023 को नागरिक अस्पताल भाबानगर में निचार खंड के लोगों के लिए ओर 19 व 20 मई 2023 को क्षेत्रीय चिकित्सालय रिकांगपिओं में कल्पा खंड के लोगों और जो व्यक्ति अपने संबंधित ब्लॉक में शिविर में भाग लेने में सक्षम नहीं थे उनके लिए आयोजित किया जाएगा।
उपायुक्त टोरुल रवीश ने कहा कि शिविर में दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल शिमला से नेत्र विज्ञान, रेडियोलॉजी, ईएनटी, मेडिसिन और पीडियाट्रिक्स (शिशु) के पांच विशेषज्ञ चिकित्सा अधिकारी उपलब्ध होंगे। उपायुक्त ने शिविर में अधिक से अधिक लोगों को भाग लेने का आग्रह किया हैं।
