मंजूर पठान, चंबा: भाजपा की ओर से कांग्रेस के दो माह के कार्यकाल को लेकर उठाए जा रहे सवालों को लेकर कांग्रेस ने भी आक्रमक रूप ले लिया हैं। कांग्रेस भी भाजपा नेताओं की ओर से उठाए जा रहे सवालों को लेकर पलटवार कर रही हैं। भाजपा की ओर से उठाए जा रहे इन्हीं सवालों को लेकर कांग्रेस पार्टी की वरिष्ठ नेता और पूर्व शिक्षा मंत्री आशा कुमारी ने भाजपा पर हमला बोला हैं।
आशा कुमारी ने कहा की कांग्रेस सरकार को बने अभी दो महीने हुए हैं ऐसे में भाजपा इतनी परेशान क्यों हो रही हैं। खासकर पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर तो खासे परेशान दिख रहे हैं। उन्होंने कहा की कांग्रेस ने अपनी दस गारंटियों में पहली गारंटी ओल्ड पेंशन स्कीम के रूप में दे दी हैं। वहीं महिलाओं को पंद्रह पंद्रह सौ रुपए भी जल्द दिए जाएंगे। इसके लिए जल्द कमेटी अपनी रिपोर्ट सरकार को देगी। उसके बाद इसका लाभ मिल जाएगा।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में पांच सालों के लिए कांग्रेस की सरकार बनी हैं। पांच साल में सभी गारंटियों के साथ-साथ कांग्रेस के मेनिफेस्टो में शामिल अन्य कार्य भी किए जाएंगे। उन्होंने कहा की जिस तरह से कांग्रेस पार्टी की सरकार नेअवैध माइनिंग को लेकर अपना सख्त रुख अपनाया हैं,इससे साफ है की अवैध खनन पर जबरदस्त तरीके से नकेल कसी जाएगी। आशा कुमारी ने कहा की इसी अवैध खनन से जहां सरकार को आर्थिक नुकसान हो रहा हैं,तो वहीं दूसरी ओर पर्यावरण को भी नुकसान हो रहा हैं।
आशा कुमारी ने कहा की इसी अवैध खनन की वजह से कई पुल टूटे हैं, लेकिन सरकार अवैध खनन करने वालों पर सख्त कार्रवाई करेगी। आशा कुमारी ने कहा की जयराम जी को थोड़ा सब्र और इंतजार करना चाहिए। उन्होंने कहा की हिमाचल में श्रीलंका जैसी कोई बात नहीं हैं। प्रदेश में हालात कभी सुधरे हुए हैं और वही कांग्रेस सरकार की ओर से प्रयास किए जा रहे हैं कि प्रदेश की अर्थव्यवस्था को भी सुधारा जा सके।
