By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: आईजीएमसी में जय हिंद बोलने को लेकर आखिर क्यों हुआ बवाल, सुरक्षाकर्मियों ने दी हड़ताल की चेतावनी
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > आईजीएमसी में जय हिंद बोलने को लेकर आखिर क्यों हुआ बवाल, सुरक्षाकर्मियों ने दी हड़ताल की चेतावनी
himachal

आईजीएमसी में जय हिंद बोलने को लेकर आखिर क्यों हुआ बवाल, सुरक्षाकर्मियों ने दी हड़ताल की चेतावनी

admin
admin 3 Min Read
Updated 2023/02/07 at 11:26 PM
Share
संजु चौधरी, शिमला: प्रदेश के सबसे बड़े अस्पताल आईजीएमसी में सुरक्षाकर्मी के जय हिंद बोलने पर प्रतिबंध लगा दिया हैं। इस प्रतिबंध के बाद आईजीएमसी में सुरक्षा कर्मी भड़क उठे हैं। आईजीएमसी सुरक्षाकर्मी यूनियन ने आरोप लगाया हैं कि अस्पताल के एमएस राहुल राव ने सुरक्षाकर्मियों को जय हिंद ना बोलने की हिदायत दी हैं और उनके जयहिंद बोलने पर प्रतिबंध लगा दिया हैं। इस प्रतिबंध के बाद भड़के हुए सुरक्षाकर्मीयों ने हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी हैं। सुरक्षाकर्मियों ने एमएस पर तानाशाही तरीके से काम करने के आरोप लगाए हैं।
सुरक्षाकर्मी यूनियन के महामंत्री प्रवीण शर्मा ने कहा कि आईजीएमसी के एम.एस राहुल राव ने सभी सुरक्षाकर्मियों को उन्हें जय हिंद ना कहने पर प्रतिबंध लगा दिया हैं जोकि दुर्भाग्यपूर्ण हैं। देश में कहीं भी जय हिंद बोलने पर प्रतिबंध नहीं हैं लेकिन आईजीएमसी के एम.एस यहां पर तानाशाही रवैया अपनाते हुए सुरक्षाकर्मियों के साथ भेदभाव कर रहे हैं और उन्हें परेशान करने का काम किया जा रहा हैं।
उन्होंने कहा कि एमएस ने सुरक्षाकर्मियों को जय हिंद ना बोलने की फरमान जारी किया हैं। उन्होंने आरोप लगाया हैं कि यदि कोई सुरक्षा कर्मी उन्हें जय हिंद बोलता है तो उसे नौकरी से हटाने का फरमान भी जारी किया हैं। उन्होंने कहा कि सुरक्षाकर्मी इस तरह की तानाशाही रवैया को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेंगे और यदि इस तरह के फैसले वापस नहीं लिए गए तो वह हड़ताल पर जाने से भी पीछे नहीं हटेंगे। इसके अलावा आईजीएमसी अस्पताल में केवल सुरक्षाकर्मियों के लिए ही मशीन पर हाजरी लगाने की व्यवस्था कर दी हैं जबकि अन्य स्टाफ़ अधिकारियों के लिए इस तरह की कोई व्यवस्था नहीं हैं। उन्होंने कहा कि अस्पताल के एमएस तानाशाह तरीके से काम कर रहे हैं और सुरक्षाकर्मियों को परेशान किया जा रहा है जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
वहीं इस मामले पर आईजीएमसी के एम.एस डॉ. राहुल राव ने इस तरह के किसी भी आदेश अस्पताल प्रशासन की ओर से जारी करने पर इंकार किया। उन्होंने कहा कि जय हिंद बोलने पर किसी भी तरह का प्रतिबंध अस्पताल प्रशासन ने नहीं लगाया है बल्कि सुरक्षा कर्मियों को कहा गया है कि वह अस्पताल में व्यवस्था देखें ना कि अधिकारियों के आगे पीछे घूमे। ये गलत संदेश दिया जा रहा है कि जय हिंद बोलने पर प्रतिबंध लगाया गया हैं। वहीं बायोमेट्रिक मशीनों से हाज़री लगाने के मामले पर एमएस ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट की ओर से सभी विभागों को बायोमेट्रिक मशीनों से हाजिरी लगाने के निर्देश जारी हुए हैं उसी के तहत आईजीएमसी अस्पताल में भी यह व्यवस्था की गई हैं।
TAGGED: IGMC, Jai Hind, personnel, security, Shimla, Strike, warned
admin February 7, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article बुजुर्गों को ऑनलाइन ठगी से बचाने के लिए किया जागरूक
Next Article ग्लोबल वार्मिंग से बचाव के लिए पौधे लगाएं: अनिरुद्ध सिंह
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

फायर सीजन अलर्ट: हमीरपुर में ठीकरी पहरे और फायर वाचर तैनात होंगे

Ago

एडीसी ने किया नशा निवारण केंद्रों का निरीक्षण, संचालकों को दिए निर्देश

Ago

पृथ्वी दिवस पर हिमाचल में इको डोगरा बटालियन का व्यापक हरित अभियान

Ago

नारी चिंतपूर्णी में बगलामुखी प्रकटोत्सव की तैयारियां पूरी, भव्य आयोजन के लिए श्रद्धालुओं को आमंत्रण

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?