बीबीएन : जगत सिंह- जैसे-जैसे गर्मी बढ़ रही है वैसे-वैसे जंगलों से जंगली जानवर पानी पीने के लिए नीचे नदियों की और आना शुरू हो चुके हैं। कई बार वह हादसे का शिकार भी हो जाते हैं । ताजा मामला नालागढ़ के किपालपुर में सामने आया है , जहां पर एक जंगली जानवर जंगल से भागता हुआ सड़क पर आ गया और सड़क पर अचानक किसी गाड़ी के साथ टकराकर सड़क हादसे का शिकार हो गया ।
जंगली जानवर को घायल अवस्था में सड़क किनारे जानवर को देख वहां से गुजर रहे नालागढ़ के रहने वाले गुरदयाल और सतनाम ने अपनी गाड़ी रोकी और मानवता की मिसाल पेश करते हुए वन विभाग की मदद से घायल अवस्था में जंगली जानवर को नालागढ़ के अस्पताल में पहुंचाया । जहां पर अब उसका इलाज करवाया जा रहा है । फिलहाल वन विभाग की टीम पशु चिकित्सालय में जंगली जानवर का इलाज करवाया जा रहा है । वन विभाग के अधिकारी का कहना है कि ठीक होने के बाद जानवर को फिर दोबारा जंगल में छोड़ दिया जाएगा।
