अरविंदर सिंह,हमीरपुर: प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर हमीरपुर से राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों को आजाद प्रत्याशी आशीष शर्मा भी कड़ी टक्कर दे रहे हैं। अपनी जीत को सुरक्षित करने के लिए आशीष शर्मा ने पूरा दमखम विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार में लगा दिया है। वह जनसभाएं और रैलियां कर लोगों से मिल रहे हैं तो वहीं उनके घर घर जाकर भी अपने लिए समर्थन जुटा रहे हैं। आजाद प्रत्याशी आशीष शर्मा ने हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र के लोगों को यह आश्वासन दिया है कि अगर वह आशीष शर्मा को इन चुनावों में विजय बनते हैं तो आशीष शर्मा हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास की तरफ ध्यान देंगे।
आशीष शर्मा ने शुक्रवार को हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत भरनोट , बलोह,नुहाड़ा, और दशमल में अपने पक्ष में प्रचार किया । इस मौके पर शर्मा ने हमीरपुर के सर्वांगीण विकास के अलावा पंचायत की समस्याओं को दूर करने के वायदा किया ।
वहीं चुनाव प्रचार के दौरान भरनोट में आशीष शर्मा ने हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र के लोगों से एक बार मौका देने का निवेदन किया । उन्होंने लोगों की अपेक्षाओं पर खरा उतरने और विकास करवाने की बात कही। उन्होंने कहा कि हमीरपुर की जनता पढ़ी लिखी है और राजनीति की खासी समझ रखती है। उन्होंने कहा कि युवा होने के नाते में युवाओं को रोजगार उपलब्ध करवाने और स्वरोजगार दिलवाने के लिए कार्य करूंगा ।
अपनी प्राथमिकताओं के बारे में आशीष शर्मा ने कहा कि क्षेत्र की मूलभूत सुविधाओं को पूरा करवाना उनकी प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा ने अगर विकास करवाया होता तो गांव के लोगों उन्हें बिजली,पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं की शिकायत नहीं करनी पड़ती।
