By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: इस अस्पताल में नई मशीन लगने से हड्डियों के जटिल ऑपरेशन भी होंगे आसान, मरीजों को मिलेगी सुविधा
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > health > इस अस्पताल में नई मशीन लगने से हड्डियों के जटिल ऑपरेशन भी होंगे आसान, मरीजों को मिलेगी सुविधा
healthhimachalpolitical

इस अस्पताल में नई मशीन लगने से हड्डियों के जटिल ऑपरेशन भी होंगे आसान, मरीजों को मिलेगी सुविधा

admin
admin 3 Min Read
Updated 2022/12/05 at 3:49 PM
Share

अनिल कुमार, किन्नौर: किन्नौर जिला के मुख्यालय रिकोंगपिओ में क्षेत्रीय अस्पताल में अब हड्डियों के जटिल ऑपरेशन भी हो पाएंगे। इन जटिल ऑपरेशनों के लिए अस्पताल में लगी नई एक्स रे x-ray मशीन की मदद ली जाएगी। इस एक्सरे मशीन के माध्यम से हड्डियों से जुड़ा जटिल से जटिल ऑपरेशन भी डॉक्टर अब यहां कर सकेंगे। अभी हाल में ही इस मशीन की सहायता से क्षेत्रीय अस्पताल में कूल्हे का सफल प्रतिस्थापन भी किया जा चुका है। क्षेत्रीय अस्पताल में सोमवार को यह सी आर्म एक्स-रे मशीन लगाई गई। इसका लोकार्पण उपायुक्त किन्नौर आबिद हुसैन सादिक ने किया।

यह मशीन जेएसडब्ल्यू कंपनी की ओर से सीएसआर के तहत 14 लाख रुपए की लागत से उपलब्ध करवाई गई है। इस मशीन के यहां लगने से अब हड्डी से जुड़े रोगों के लिए किन्नौर और रिकांग पिओ से मरीजों को शिमला नहीं आना पड़ेगा। उन्हें अपने क्षेत्र के अस्पताल में ही यह सुविधा मिल पाएगी। ऐसे में मशीन के क्षेत्रीय अस्पताल में लगने से क्षेत्र के लोगों को भी बड़ी सुविधा ओर राहत मिली है। उपायुक्त ने बताया कि इस मशीन के लग जाने के बाद हड्डियों के जटिल ऑपरेशन भी अब क्षेत्रीय अस्पताल रिकांग पिओ में समय पर हो सकेंगे और जिला के मरीजों को अब शिमला नहीं जाना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि उनकी शुरू से ही प्राथमिकता रही है की जिला किन्नौर के लोगों को बेहतर और समयोचित इलाज सुविधा उपलब्ध हो।

उन्होंने कहा कि जब लोगों को उपचार संबंधी सभी सुविधाएं क्षेत्रीय अस्पताल रिकांग पिओ में उपलब्ध होंगी तो उनके पैसे और समय की भी बचत होगी। उन्होंने जेएसडब्ल्यू की ओर से सीएसआर के तहत किए जा रहे कार्य की सराहना की। इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रोशन लाल ओर जेएसडब्ल्यू हाइड्रो एनर्जी लिमिटेड परियोजना के प्रमुख कौशिक मौलिक भी उपस्थिति रहे। मुख्य चिकित्सा अधिकारी किन्नौर डॉ. रोशन लाल ने बताया कि यह मशीन पूरे जिला के मरीजों के लिए बहुत लाभकारी सिद्ध होगी। उन्होंने बताया कि हड्डियों से जुड़े मामलों को लेकर इस मशीन से ऑपरेशन करने में बहुत सहायता मिलेगी। उन्होंने बताया कि पहले ऐसे जटिल मामलों के लिए लोगों को शिमला या अन्य शहर जाना पड़ता था। उन्होंने सीएसआर के तहत उपलब्ध करवाई गई सी आर्म एक्स-रे मशीन के लिए जेएसडब्ल्यू का धन्यवाद किया।

वरिष्ठ प्रबंधक सीएसआर जेएसडब्ल्यू छोल्टू कँवर सिंह ने बताया कि जल्द ही क्षेत्रीय अस्पताल को लैप्रोस्कोपिक मशीन भी सीएसआर के तहत उपलब्ध करवाई जाएगी जिससे सभी प्रकार के ऑपरेशन आसानी से इस अस्पताल में हो सकेंगे। मरीजों को सस्ती एवं समयोचित उपचार सुविधा उपलब्ध होगी। इस अवसर पर वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनिंदर सिंह, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. सोनम, ऑर्थो विशेषज्ञ डॉ. वीरेंद्र, निश्चेतना विशेषज्ञ डॉ. चंद्र मोहन सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

TAGGED: bone operations, hospital, machine, Patients
admin December 5, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article विधायक दल चुनेगा CM पद का चेहरा, मुझे मिला मौका तो करूंगा स्वीकार: कर्नल धनीराम शांडिल
Next Article राज्यस्तरीय विश्वविद्यालय युवा उत्सव लोक नृत्य में कुल्लू कॉलेज रहा विजेता, हुआ सम्मानित 
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

हिमाचल में नशे के खिलाफ बड़ा अभियान: तीन साल में 10,357 आरोपी गिरफ्तार, 45 हजार किलो से अधिक नशीले पदार्थ जब्त

Ago

शिमला में रेहड़ी-फड़ी व्यवस्था को लेकर व्यापारियों ने उठाई आवाज, राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

Ago

ऐतिहासिक हथियारों से लेकर हिमाचली विरासत तक, पर्यटकों को खूब भा रही प्रदर्शनी

Ago

हमीरपुर के अनु डिग्री कॉलेज खेल मैदान में बिछेगा नया सिंथेटिक ट्रैक, खेल प्राधिकरण ने शुरू की प्रक्रिया

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?