कुल्लू (मनमिंदर अरोड़ा): हिमाचल के मंडी में आयोजित विश्वविद्यालय युवा उत्सव कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश के विभिन्न कॉलेजों से आए छात्र-छात्राओं ने जहां अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। तो वहीं लोक नृत्य प्रतियोगिता में कुल्लू कॉलेज की टीम पहले स्थान पर रहे। लोक नृत्य प्रतियोगिता में दूसरा स्थान मंडी कॉलेज ने लिया और बिलासपुर कॉलेज की टीम तीसरे स्थान पर रही। सोमवार को कुल्लू कॉलेज की विजेता टीम का कॉलेज पहुंचने पर कॉलेज प्रबंधन के द्वारा स्वागत किया गया। तो वही जीत के लिए भी सभी छात्र छात्राओं को बधाई दी गई।

इस कार्यक्रम में कुल्लू कॉलेज के प्राचार्य डॉ रोशन लाल भी विशेष रूप से मौजूद रहे। लोकनृत्य टीम में सदस्य रही छात्रा लक्ष्मी व यामिनी का कहना है कि कुलवी लोक नृत्य कुल्लू कॉलेज की टीम के द्वारा विश्वविद्यालय युवा उत्सव में आयोजित किया गया और सभी दर्शकों ने कुलवी लोक नृत्य को खूब सराहा। जिसके चलते कुल्लू कॉलेज की टीम पूरे प्रदेश में पहले स्थान पर आई है। उन्होंने कहा कि कुल्लुवी लोक नृत्य के माध्यम से उन्होंने कुल्लू की समृद्ध एवं पारंपरिक संस्कृति का भी प्रदर्शन किया है और इस संस्कृति का प्रचार भी पूरे प्रदेश में किया गया है।
ऐसे में कुल्लू कॉलेज प्रबंधन का भी उन्हें काफी सहयोग मिला है। वहीं कुल्लू कॉलेज के प्राचार्य डॉ रोशन लाल ने कहा कि सभी छात्रों की मेहनत से कुल्लू कॉलेज की टीम ने लोक नृत्य प्रतियोगिता में पहला स्थान हासिल किया है। इससे पहले भी कुल्लू कॉलेज की टीम विभिन्न प्रतियोगिताओं में अपना बेहतरीन प्रदर्शन कर चुकी है और आने वाले समय में भी सभी छात्र अन्य प्रतियोगिताओं में भी अपना बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे।
