By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: महिला ब्लाइंड मर्डर केस का आरोपी चार दिन के पुलिस रिमांड पर
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > crime > महिला ब्लाइंड मर्डर केस का आरोपी चार दिन के पुलिस रिमांड पर
crimehimachal

महिला ब्लाइंड मर्डर केस का आरोपी चार दिन के पुलिस रिमांड पर

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2023/06/12 at 9:33 PM
Share

मंडी : धर्मवीर – पंडोह के 9 मील के पास महिला ब्लाइंड मर्डर केस के आरोपी प्रकाश यादव को अदालत ने 4 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। बीते रोज ही पुलिस आरोपी प्रकाश यादव को उत्तर प्रदेश के लखनऊ से मंडी लेकर पहुंची है।

सोमवार को आरोपी प्रकाश यादव को अदालत में किया गया पेश

सोमवार को आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। इससे पूर्व पुलिस द्वारा आरोपी को उस स्थान पर ले जाया गया जहां पर आरोपी ने इस वारदात को अंजाम दिया था। बता दें कि बीती 5 जून को आरोपी प्रकाश यादव ने अपनी दूसरी पत्नी प्रियंका को पंडोह के बास्ता गांव में बेरहमी से मौ+त घाट उतार फरार हो गया था। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी प्रकाश यादव अंबाला से होते हुए अपने घर बिहार पहुंचा। बिहार पहुंचने के उपरांत आरोपी प्रकाश यादव रेल के माध्यम से उत्तर प्रदेश के लखनऊ पहुंच गया। जहां से मंडी पुलिस ने रेलवे व बिहार पुलिस की मदद से उसे दबोच है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सागर चंद्र ने बताया कि सोमवार को आरोपी को अदालत में पेश किया गया था जिसमे आरोपी को 15 जून तक चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। अब रिमांड में आरोपी से बारीकी से आगामी पूछताछ की जाएगी। आरोपी को घटनास्थल पर भी ले जाकर शिनाख्त करवा ली गई है। उन्होंने बताया कि रिमांड के दौरान आरोपी से आगामी पूछताछ जारी है।

गौरतलब है कि ब्लाईंड मर्डर मामले में सीसीटीवी की फुटेज पुलिस के लिए मददगार बनी और पुलिस आरोपी तक पहुंचने में कामयाब हो पाई। आरोपी प्रकाश यादव पहले से शादीशुदा है और उसके तीन बच्चे भी हैं। जिस महिला की उसने हत्या की वो भी शादीशुदा थी और उसके भी दो बच्चे हैं। इन दोनों के आपस में नाजायज संबंध थे। महिला ने इसपर जबरन दूसरी शादी करने का दबाव बनाया। डेढ़ महीना पहले दोनों ने शादी भी कर ली थी। इसके बाद से ही प्रकाश यादव ने इसे मारने की ठान ली थी। इसे घुमाने के बहाने ये हिमाचल लेकर आया। कुल्लू में अपने चचेरे भाई के पास गया और वहां पर रूका। वापसी में पंडोह के साथ लगते 9 मील के पास बस से उतरा और पहाड़ी पर ले जाकर महिला को मौत के घाट उतारने के बाद वहां से फरार हो गया था।

TAGGED: Mandi Pandoh women murder case
Chandrika June 12, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article आखिरकार अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की खाली पड़ी कुर्सियों को नसीब हुए दो नए चेहरे…सोमवार को एसडीएम जोगिन्द्रनगर ने दिलाई शपथ
Next Article पठानकोट मंडी राजमार्ग पर कुठमा के पास मारुति कार में लगी आ+ग,जल+कर राख हुई कार
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

मेडस्वान क्रिकेट लीग 2026 के अंतर्गत सुंदरनगर में रोमांचक मुकाबलों का आयोजन

Ago

गोविंद सागर झील में युवक का शव मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

Ago

संक्रांति पर माता चिंतपूर्णी धाम में उमड़ी भक्तों की भीड़, 15 हजार श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

Ago

सरकारी दस्तावेज में कथित बदलाव पर आयुष विभाग सख्त, जांच के बाद होगी कार्रवाई

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?