राहुल चावला, गगल: पठानकोट मंडी राजमार्ग पर कुठमा के पास एक मारुति कार में आग लगने का मामला सामने आया हैं। गनीमत यह रही कि इस हादसे में किसी तरह का कोई जानी नुक़सान नहीं हुआ हैं जबकि कार जलकर राख हो गई हैं।
कार के मालिक ने बताया की वह दवाई लेने के लिए राजोल गए हुए थे और वहां से वापस आते समय उन्हें गाड़ी के बोनट से धुंआ उठता दिखाई दिया। उन्होंने गाड़ी रोकी ओर जैसे ही बोनेट उठाया तो देखा कि गाड़ी में आ+ग लगी हुई हैं। पंचायत प्रधान कुठमां रवी कुमार ने फायर ब्रिगेड विभाग को फोन किया परंतु जब तक फायर ब्रिगेड आती 15 से 20 मिनट में गाड़ी जल+कर रा+ख हो चुकी थी।
हादसे की सूचना मिलते ही गगल पुलिस भी मौके पर पहुंची। जांच अधिकारी राजेंद्र कुमार ने बताया की इसमें घटना में किसी प्रकार का जानी नुकसान नहीं हुआ हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही हैं।
