By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: KNH में डिलीवरी के अगले दिन महिला की मौत, परिजनों ने अस्पताल पर लापरवाही के लगाए आरोप
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > health > KNH में डिलीवरी के अगले दिन महिला की मौत, परिजनों ने अस्पताल पर लापरवाही के लगाए आरोप
healthhimachal

KNH में डिलीवरी के अगले दिन महिला की मौत, परिजनों ने अस्पताल पर लापरवाही के लगाए आरोप

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2025/07/25 at 7:10 PM
Share

Shimla, 25 July-मातृ शिशु अस्पताल KNH शिमला में एक गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है, जहां डिलीवरी के महज एक दिन बाद एक 27 वर्षीय महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान गढ़ावग गांव निवासी अर्चना शर्मा के रूप में हुई है, जिनकी गुरुवार सुबह 11:30 बजे सीजेरियन डिलीवरी हुई थी। शुक्रवार सुबह 8:30 बजे उनकी मौत हो गई।

परिजनों का आरोप है कि शुक्रवार सुबह महिला को जबरन दूसरे कमरे में पैदल शिफ्ट करने का दबाव बनाया गया, जबकि वह सीजेरियन ऑपरेशन के कारण चलने की स्थिति में नहीं थी। नर्सों द्वारा उठाने की कोशिश के दौरान अर्चना को चक्कर आया और ब्लीडिंग शुरू हो गई, जिसके कुछ ही देर बाद उनकी मृत्यु हो गई। मृतका अपने पीछे एक नवजात शिशु और चार साल की बेटी छोड़ गई हैं।परिजनों ने अस्पताल प्रशासन, डॉक्टरों और नर्सों पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए हैं और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

इंटरनल जांच के आदेश

इस मामले पर अस्पताल के मेडिकल सुपरिंटेंडेंट सुंदर सिंह नेगी ने भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, “महिला सुबह तक पूरी तरह ठीक थी और रूटीन प्रक्रिया के तहत उसे शिफ्ट किया जा रहा था। अचानक उसे चक्कर आया और कुछ ही देर में उसकी मृत्यु हो गई।”नेगी ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए इंटरनल इंक्वायरी के आदेश दे दिए गए हैं और तीन दिन के भीतर जांच रिपोर्ट सौंपी जाएगी।

TAGGED: Shimla KNH Hospital
Chandrika July 25, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article सराज के जंजैहली में मंत्री जगत सिंह नेगी को भाजपा कार्यकर्ताओं ने दिखाए काले झंडे
Next Article बिजली महादेव रोपवे प्रोजेक्ट के खिलाफ कुल्लू में हजारों लोगों ने किया प्रदर्शन
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

नीट पेपर लीक मामले पर बिलासपुर में एनएसयूआई का प्रदर्शन, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग

Ago

नगर परिषद चंबा चुनाव: कांग्रेस ने बहुमत का जताया भरोसा

Ago

नूरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: महिला से 12.46 ग्राम चिट्टा बरामद

Ago

स्वदेशी अपनाने से मजबूत बनेगा भारत: विनय शर्मा ने चिंतपूर्णी मंदिर में की पूजा, जनता से की अहम अपील

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?