संजीव महाजन,नूरपूर: आज के इस दौर में महिलाएं घर पर रहकर भी अपने लिए रोजगार के साधन जुटा सके और आत्मनिर्भर बन सके इसके लिए उन्हें फूड प्रोसेसिंग और पिकल मेकिंग का प्रशिक्षण दिया जा रहा हैं। विधानसभा ज्वाली के तहत ग्राम पंचायत खरोटा में वन्य प्राणी विभाग हमीरपुर एवं जम्मू एंड कश्मीर औद्योगिक व तकनीकी सलाहकार समिति हमीरपुर के माध्यम से फूड प्रोसेसिंग और पिकल मेकिंग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन करवाया गया जिसमें 25 प्रतिभागियों ने भाग लिया।
इस शिविर के समापन अवसर पर वन्य प्राणी विभाग हमीरपुर के डीएफओ रेजीनोड रॉयस्टोन ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। वन्य प्राणी विभाग हमीरपुर के डीएफओ रेजीनोड रॉयस्टोन ने बताया कि इस प्रशिक्षण शिविर का मुख्य उद्देश्य स्थानीय महिलाओं को स्वरोजगार के लिए प्रेरित करना हैं ताकि वे घर बैठे काम कर सकें और अपनी आजीविका चला सकें।
प्रशिक्षण शिविर 10 दिन तक चला जिसमें प्रतिभागियों को फूड प्रोसेसिंग और पिकल मेकिंग (आचार और मुरब्बा) बनाने के बारे बारीकी से परीक्षण दिया गया। इस दौरान प्रतिभागियों को नगरोटा बगवां में स्थित फैक्टरी में इंडस्ट्रियल विजिट भी करवाया गया। प्रशिक्षण शिविर के समापन पर सभी प्रतिभागियों को ट्रेनिंग सर्टिफिकेट प्रदान किए गए।
