बिलासपुर : सुभाष ठाकुर – बिलासपुर के साहिल कुमार उम्र 26 साल ने अपने घर के कमरे में पंखे के साथ देर रात रस्सी से फंदा लगा लिया ।थाना के अंतर्गत पड़ने वाली पुलिस चौकी नम्होल के साथ लगते गाँव थरला, तहसील सदर ,जिला बिलासपुर में ये घटना पेश आई। परिवार वाले व्यक्ति को उपचार के लिए सीएचसी मार्कण्ड ले गए, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिसका अब अस्पताल बिलासपुर में पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। पुलिस द्वारा आगामी कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।
वंही डीएसपी राज कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि देर रात को नमहोल चौकी से उन्हें सूचना दी गई थी कि गाँव थरला के साहिल ने फंदा लगा दिया है और मौत हो गई है । पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है और पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंपा जाएगा। वंही पुलिस पूछताछ कर रही है कि फंदा लगाने के क्या कारण रहे है ।
