राकेश,ऊना: ऊना के सरकारी अस्पताल में एक निजी संस्था अध्वेता फाउंडेशन ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम में सिविल जज अनिता शर्मा (एडीआर-ऊना) बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रही। वहीं अस्पताल की CMO मंजु बेहल इस कार्यक्रम में बतौर अतिथि उपस्थित रही।
कार्यक्रम में अध्वेता फाउंडेशन के संयोजक मोनिका सिंह,सीएमओ मंजु बेहाल और जज अनीता शर्मा ने ऊना अस्पताल के सभी महिला डॉक्टरों को समानित किया। इसी के चलते सिविल जज एडीआर अनीता शर्मा ने सभी आशा वर्कर्स को लीगल राइट्स के बारे में अवगत करवाया। बता दे की अध्वेता फाउंडेशन हर साल समाज की उन महिलाओं को जो की अपने क्षेत्र में अव्वल हैं,सम्मानित करते हैं। समाज के सभी क्षेत्रों में काम करने के साथ-साथ समाज में जागरूकता को भी बढ़ावा देना फाउंडेशन का मुख्य उद्देश्य हैं। मोनिका सिंह ने कहा की महिलाएं आज हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही है स्पोर्ट्स हो या फिर राजनीति हो या फिर बिजनेस का क्षेत्र हो महिलाएं हर क्षेत्र में किसी से पीछे नहीं हैं।
