अरविंदर सिंह,हमीरपुर: प्रदेश के युवाओं को नशे से दूर रखने और खेलो शिव ने जोड़ने को लेकर आयोजन किए जा रहे सांसद खेल महाकुंभ का मंगलवार को समापन हो गया। समापन अवसर पर इस खेल महाकुंभ के तहत करवाई जाने वाली खेल प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। केंद्रीय सूचना प्रसारण एवं खेल व युवा कार्यक्रम मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने हमीरपुर में इस वर्ष के सांसद खेल महाकुंभ के विधानसभा स्तर की प्रतियोगताओं के समापन समारोह में 2300 टीमों के प्रतिभागियों को 50 लाख की नगद इनामी राशि वितरित कर उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी। इनमें ब्लॉक लेवल पर जीतने वाली 85 टीमों को 5100 रुपए, फर्स्ट रनर अप को 3100 और सेकंड व थर्ड रनरअप को भी 2100 की राशि प्रदान की गई।
इसके अलावा एथलेटिक्स में जीतने वाले 48 लोगों को 2100 यानी कुल 1 लाख 8 सौ, फर्स्ट रनर रहने वाले 48 को 1100 और सेकंड रनरअप रहने वाले 48 लोगों को 750 रुपए की राशि दी जा रही हैं। ज़िला स्तरीय रेसलिंग में भी 48 विजेताओं को 11000, पहले रनरअप को 5100 व दूरसे रनरअप को 3100 की इनाम राशि दी जा रही हैं। रेसलिंग में कुल इनामी राशि 9 लाख 21 हज़ार 6 सौ दी गई।
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा “ किसी व्यक्ति के समग्र विकास और राष्ट्रनिर्माण में खेलों की अहम भूमिका हैं। हमीरपुर संसदीय क्षेत्र और हिमाचल प्रदेश में खेल और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने और उन्हें एक प्लेटफॉर्म उपलब्ध करवाने के लिए लगातार मैं प्रयासरत हूं। हमारे ग्रामीण और पंचायत स्तर पर बहुत सी अनूठी प्रतिभाएं मौजूद हैं जिन्हें सामने लाने के लिए एक मंच की ज़रूरत सांसद खेल महाकुंभ इसी दिशा में एक अनुपम प्रयास हैं। हमने सुनिश्चित किया है कि एथलीटों को बेहतरीन मंच मिले, वो खेलों को करियर के तौर पर देखें। हमने सुनिश्चित किया कि सभी एथलीटों को खेल किट, प्रमाण पत्र और मेडल के साथ साथ नकद पुरस्कार दिए जा रहे है।
अनुराग ठाकुर ने कहा “ ये हमारे हमीरपुर और यहां के युवा साथियों के लिए गर्व की बात है कि 2018 में हमने हमीरपुर से जो यात्रा चालू की थी वो आज देश के कोने कोने में फैल गई हैं। हमारे सांसद खेल महाकुंभ मॉडल की लोकप्रियता का अंदाज़ा इसी बात से लगाया जा सकता है कि आज देश के हर राज्य में सांसद अपने यहां खेल महाकुंभ करवा रहे हैं जिसमें कई कार्यक्रमों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वयं खिलाड़ियों को संबोधित कर उनका उत्साहवर्धन किया हैं। आज के इस कार्यक्रम में 21 लाख से ज़्यादा की नगद इनामी राशि खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करेगी। यह हर्ष का विषय की इस बार के खेल महाकुंभ में कई राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय प्रतिभाके इस खेल आयोजन का हिस्सा बनी हैं।
