संजु चौधरी, शिमला: इन दिनों मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू विधायकों के साथ बैठक कर विधायकों की प्राथमिकताओं को जान रहे हैं। इस बैठक में विधायक भी अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र में उनकी क्या प्राथमिकताएं हैं इसके बारे में मुख्यमंत्री को अवगत करवा रहें हैं। वहीं इस बैठक ने मुख्य संसदीय सचिव किशोरी लाल ने भी मुख्यमंत्री सुक्खू से अपनी प्राथमिकताएं साझा की हैं।
बैठक के बाद सीपीएस किशोरी लाल ने कहा की सीएम सुक्खू ने विधायकों की प्राथमिकता को सुना हैं और उसके आधार पर उनकी प्राथमिकताओं को अमलीजामा पहनाया जाएगा। किशोरी लाल ने कहा कि उन्होंने इस बैठक में हिस्सा लिया और अपनी प्राथमिकताओं को भी सीएम के समक्ष रखा हैं।
चीफ पार्लियामेंट्री सेक्रेटरी किशोरी लाल ने कहा कि आज कांगड़ा जिले के विधायकों ने अपनी प्राथमिकताएं मुख्यमंत्री सुक्खू के समक्ष रखी। किशोरी लाल ने बताया कि उनकी प्राथमिकताओं में क्षेत्र के बहुत जरूरी मुद्दे थे। किशोरी लाल ने इस दौरान होली-उतराला रोड का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि इस बायपास रोड पर जल्द ही काम होगा। इस रोड पर 13 किलोमीटर की डीपीआर तैयार कर ली गई है, तो वहीं आगे की डीपीआर पीडब्ल्यूडी विभाग तैयार कर रहा हैं।
उन्होंने कहा कि बैजनाथ पपरोला में ट्रैफिक की समस्या के स्थाई हल के लिए ताशीजोंग के पास बाईपास बनाया जाएगा ताकि लोगों को समस्या का सामना न करना पड़े।
