By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: यूपी, बिहार और झारखंड के मजदूर… आपदा प्रभावितों के लिए करेंगे श्रमदान
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > यूपी, बिहार और झारखंड के मजदूर… आपदा प्रभावितों के लिए करेंगे श्रमदान
himachalNews

यूपी, बिहार और झारखंड के मजदूर… आपदा प्रभावितों के लिए करेंगे श्रमदान

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2023/09/18 at 5:45 PM
Share

मंडी : धर्मवीर ( TSN ) – मंडी में रह रहे यूपी, बिहार और झारखंड के प्रवासी मजदूरों ने प्रभावितों के गृह निर्माण के दौरान एक दिन के श्रमदान का ऐलान किया है। इस बात की जानकारी बिहार से आए मजदूरों के नेता राजेश सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि पिछले कल विश्वकर्मा जयंती पर मंडी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान इस बात का निर्णय लिया गया है।

यूपी, बिहार और झारखंड सहित अन्य राज्यों के प्रवासी मजदूरों की जन्मभूमि चाहे कोई भी हो, लेकिन उनकी कर्मभूमि हिमाचल प्रदेश है। इसलिए जब हिमाचल पर इस प्रकार की आपदा आई है तो यह हमारा भी फर्ज बनता है कि प्रभावितों की मदद की जाए। जो भी प्रभावित श्रमदान के लिए मजदूर चाहेगा वो नगर निगम मंडी के नेला वार्ड के पार्षद राजेंद्र मोहन से उनके मोबाईल नंबर 9418494222 या 7018595922 पर संपर्क कर सकता है। राजेश सिंह ने प्रदेश के बाकी मजदूरों से भी अपने निकटतम स्थानों पर प्रभावितों की मदद करने का निवेदन किया है।

मंडी शहर के सौली खड्ड में रहकर की थी मजदूरी

मजदूर नेता राजेश सिंह वर्ष 2000 से लेकर 2010 तक मंडी शहर के सौली खड्ड में रहकर मजदूरी कर चुके हैं। मंडी में विश्वकर्मा जयंती को मनाने की शुरूआत इन्होंने वर्ष 2006 से की थी। नेला वार्ड के पार्षद राजेंद्र मोहन से इन्हें राजनीति में आने की प्रेरणा मिली और वर्ष 2010 में ये वापिस अपने घर चले गए राजनीति में कदम रखा। मौजूदा समय में राजेश सिंह खगरिया जिले की गौरा शक्ति पंचायत के प्रधान हैं। राजेश सिंह ने बताया कि जब उन्हें यहां पर आई आपदा के बारे में पता चला तो वे बहुत ज्यादा चिंतित हुए और लोगों का हाल जानने यहां चले आए।नगर निगम मंडी के नेला वार्ड के पार्षद राजेंद्र मोहन ने प्रभावितों की मदद की पेशकश के लिए राजेश सिंह और सभी मजदूरों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि विपदा की इस घड़ी में सभी को एक-दूसरे की मदद करने की जरूरत है।

TAGGED: Mandi workers will donate labour for the affected people
Chandrika September 18, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article सड़क समस्या को लेकर डीसी से मिले सुरला पंचायत के ग्रामीण.. पिछले एक महीने से अवरुद्ध है संपर्क मार्ग
Next Article जिला खाध सुरक्षा विभाग ने रैहन में लगाया जागरूकता शिविर,खाद्य पदार्थों से संबंधित दुकानदारों को किया जागरूक
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

AAP छोड़ BJP में जाने पर भड़के सतपाल संधू, कहा– विश्वासघात

Ago

युवाओं की पहल: आवारा पशुओं के संरक्षण के लिए नई शुरुआत

Ago

आईपीएल मैचों के सफल आयोजन को लेकर इन्द्रूनाग के दर पहुंचे एचपीसीए के अधिकारी, हवन यज्ञ कर मांगी गई मनोकामना

Ago

आरजीवीएसवाई से हरित क्रांति: 4,000 हेक्टेयर में पौधरोपण, 15,000 महिलाओं को मिलेगा रोजगार

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?