By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: NH 707 पर मजदूरों का धरना….बिना नोटिस काम से निकालने के आरोप
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > NH 707 पर मजदूरों का धरना….बिना नोटिस काम से निकालने के आरोप
himachalNews

NH 707 पर मजदूरों का धरना….बिना नोटिस काम से निकालने के आरोप

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2023/06/03 at 8:55 AM
Share

नाहन : देवेंद्र कुमार -NH 707 फेस 3 के निर्माण कार्य में जुटे मजदूरों ने आज NH पर अपनी हड़ताल शुरू कर दी है। आरोप है कि यहां निर्माण कार्य में जुटे करीब 50 मजदूरों को कंपनी द्वारा इनको बिना किसी नोटिस के बाहर निकाला गया है। कंपनी से निकाले गए इन मजदूरों ने सीटू के बैनर तले यह हड़ताल शुरू की है।

मीडिया से बात करते हुए सीटू के जिला अध्यक्ष लाल सिंह ने बताया कि कंपनी द्वारा श्रम कानूनों का उल्लंघन किया जा रहा है जिससे सीधे तौर पर मजदूर प्रताड़ित हो रहे हैं उन्होंने कहा कि मजदूरों की मांग पर 9 अप्रैल को एक डिमांड नोटिस कंपनी प्रबंधन व संबंधित विभाग को भेजा गया था मगर उस पर कोई सुध नहीं ली गई और लगातार मजदूरों की मांग को अनसुना किया जा रहा है । उन्होंने कहा कि बिना किसी नोटिस के मजदूरों को निकालना बिल्कुल भी जायज नहीं है ऐसे में यहां सीटू मजदूरों के समर्थन में उतरी है और मांग पूरी ना होने तक विरोध लगातार जारी रहेगा। आरोप है कि कंपनी द्वारा यहां स्थानीय लोगों को काम से निकाला जा रहा है और बाहरी राज्यो के मज़दूरों से यहां कम दामों पर काम करवाया जा रहा है। आरोप यह भी है कि कंपनी द्वारा यहां हाल में जम्मू कश्मीर में शहीद हुए प्रमोद नेगी के परिवारजनों के साथ भी धोखाधड़ी की गई कंपनी द्वारा शहीद के परिवार की जमीन पर अवैध तरीके से डंपिंग की गई और इस एवज में नुकसान की भरपाई का वायदा कर कंपनी पीछे हट गई है जिससे स्थानीय लोगो मे रोष है।

कंपनी से निकाले गए मजदूरों ने बताया कि वह यहां ईमानदारी के साथ 12 से 14 घंटे की ड्यूटी कर रहे हैं मगर उनकी मांगों को अनसुना किया जा रहा है, इनका कहना है कि कंपनी ने जो भी वायदे कामगारों से किए थे उस पर कंपनी खरा नहीं उतर पाई है। उन्होंने बताया कि मजदूरों को कभी भी कंपनी द्वारा समय पर वेतन नहीं दिया जाता है और अब बिना किसी नोटिस के उनको बाहर का रास्ता दिखा गया गया है, जो जायज नहीं है मांगे पूरी ना होने तक मजदूरों ने हड़ताल जारी रखने की बात कही है।

TAGGED: Mandi NH 707 citu protest
Chandrika June 3, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देने वाली बीजेपी सरकार का दोमुंहा चेहरा आया सामने- कांग्रेस जिला अध्यक्ष रिंकू चंदेल
Next Article NH पर कंज्यूमर ने चिकन को लेकर की शिकायत… हरकत में आया खाद्य सुरक्षा विभाग
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

फायर सीजन अलर्ट: हमीरपुर में ठीकरी पहरे और फायर वाचर तैनात होंगे

Ago

एडीसी ने किया नशा निवारण केंद्रों का निरीक्षण, संचालकों को दिए निर्देश

Ago

पृथ्वी दिवस पर हिमाचल में इको डोगरा बटालियन का व्यापक हरित अभियान

Ago

नारी चिंतपूर्णी में बगलामुखी प्रकटोत्सव की तैयारियां पूरी, भव्य आयोजन के लिए श्रद्धालुओं को आमंत्रण

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?