शिमला : कमल भारद्वाज -हिमाचल में ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा देने के मकसद से भारत सरकार के ब्यूरो ऑफ एनर्जी एफिशिएंसी के साथ मिलकर हिमाचल सरकार के एनर्जी निदेशालय ने शिमला में एक दिवसीय इन्वेस्टमेंट बाज़ार फॉर एनर्जी एफिशिएंसी कार्यशाला का आयोजन किया । जिसमें ग्रीन एनजी प्रॉजेक्ट्स के इंवेस्टर और विभिन्न बैंक के प्रतिनिधियों ने भाग लिया और पांच में से दो प्रॉजेक्ट की क्लीयरेंस को भी मौके पर मंजूरी दी गई ।
इस मौके पर चीफ इंजीनियर इलेक्ट्रिकल एनर्जी निदेशालय शिमला ने बताया कि केंद्र और प्रदेश सरकार ग्रीन एनजी पर फोकस कर रही है । जिसे देखते हुए आज ग्रीन एनर्जी में इन्वेस्ट करने वाले इन्वेस्टरों और बैंकों के प्रतिनिधियों के बीच एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया जो भविष्य के लिए भी रोडमैप तैयार करेगी। हिमाचल में ग्रीन एनर्जी के प्रोजेक्ट्स की फाइनेंसिंग किस तरह से हो जाए इसको लेकर कार्यशाला में चर्चा की गई।
