By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: वर्ल्ड कप का क्रेज…. धाम खाने आए लोगों को बड़ी स्क्रिन लगाकर दिखाया फाइनल मैच
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > वर्ल्ड कप का क्रेज…. धाम खाने आए लोगों को बड़ी स्क्रिन लगाकर दिखाया फाइनल मैच
himachalNews

वर्ल्ड कप का क्रेज…. धाम खाने आए लोगों को बड़ी स्क्रिन लगाकर दिखाया फाइनल मैच

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2023/11/19 at 8:59 PM
Share

मंडी : धर्मवीर (TSN)- क्रिकेट वर्ल्ड कप के फाइनल का क्रेज कुछ इस तरह से था कि शादी समारोह भी इससे अछूते नहीं रहे। मैच का हर पल कहीं छूट न जाए,इसके लिए लोगों ने शादी समारोह में भी विशेष इंतजाम करके रखे थे।मूलतः सरकाघाट (मंडी) के रहने वाले नगर परिषद मनाली के अध्यक्ष एवं हिप्र नगर निकाय अध्यक्ष/उपाध्यक्ष फेडरेशन के प्रदेशाध्यक्ष चमन कपूर ने अपने बेटे की शादी की धाम खाने आने मेहमानों को मैच दिखाने का विशेष प्रबंध कर रखा था।

शादी समारोह वाले घर पर ही देखी भारत की बैटिंग की पूरी पारी

शादी समारोह में पूर्व सीएम प्रो. प्रेम कुमार धूमल, भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष एवं उना के विधायक सतपाल सत्ती, पूर्व मंत्री रंगीला राम राव, भाजपा नेता रजत ठाकुर, कांग्रेस नेता पवन ठाकुर, प्रदेश और दिल्ली से आए संगठन के पदाधिकारी, हिमाचल प्रदेश के नगर निगमों के मेयर/डिप्टी मेयर, नगर परिषदों और नगर पंचायतों के अध्यक्ष/उपाध्यक्ष, पार्षद, अन्य नेता और प्रशासनिक अधिकारियों ने आकर वर-वधू को आशीवार्द दिया। चमन कपूर ने बताया कि उनके बेटे दीपांकर कपूर की शादी 7 नवंबर को मनाली में जाहन्वी शर्मा के साथ हुई थी। वह मूलतः सरकाघाट विधानसभा क्षेत्र के गोपालपुर के रहने वाले हैं इसलिए यहां पर शादी की धाम का आयोजन किया गया। सौभाग्य से आज वर्ल्ड कप का फाइनल भी था और इसमें भारत की टीम पहुंची हुई थी। इस मैच को लेकर हर भारतीय में उत्साह होना स्वभाविक था। इसलिए परिवार के सदस्यों ने मेहमानों के मैच देखने की व्यवस्था करने का निर्णय लिया। इसलिए किराए पर एक बड़ी स्क्रिन मंगवाकर सभी को मैच दिखाया गया। हमें इस बात का संतोष है कि हम वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले को अपने सभी मेहमानों को दिखा सके। वहीं, शादी की धाम खाने आए मेहमानों में भी इस बात को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला कि उन्हें बड़ी स्क्रिन पर मैच देखने को मिला। लोग धाम खाने के भारत की बैटिंग की पूरी पारी देखी।

TAGGED: Mandi World Cup craze
Chandrika November 19, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article रिज मैदान पर पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि
Next Article शास्त्री पदों की भर्ती नियमाें में बदलाव को लेकर प्रदेश सरकार से नाराज़ बेरोजगार शास्त्री संघ
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

स्वारघाट में जश्न: अमरजीत सिंह बंगा बने ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष

Ago

नूरपुर में नए सीडीपीओ सुभाष चंद ने संभाला पदभार, योजनाओं को लेकर दिए अहम निर्देश

Ago

फोरलेन के बाद मंद पड़ा कारोबार, बिलासपुर में रोजगार बढ़ाने को बड़े संस्थान की मांग

Ago

हमीरपुर में ज्ञापन: धर्मांतरण और रिश्तों से जुड़े अपराधों पर सख्त कानून की मांग

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?