राहुल चावला,धर्मशाला: कांगड़ा के बैजनाथ स्थित वर्ल्ड फेमस पैराग्लाइडिंग साइट बीड बिलिंग में प्री वर्ल्ड कप के तौर पर पांचवी सबसे बड़ी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता होने जा रही हैं। 5 अप्रैल से शुरू होने वाली इस प्रतियोगिता का समापन 9 अप्रैल को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की निगरानी में होगा।
बिलिंग पैरा ग्लाइडिंग एसोसिएशन के निदेशक अनुराग शर्मा ने कहा कि इस प्रतियोगिता के लिए उन्होंने तैयारियां लगभग मुक़म्मल कर ली हैं। प्रतियोगिता में भारतीय सेना की टीम के साथ-साथ आसाम राइफल की टीम भी हिस्सा लेगी। उन्होंने कहा कि इसमें अभी तक 10 देशों के करीब 130 प्रतिभागी अपनी रजिस्ट्रेशन करवा चुके हैं जिसमें से 14 महिला प्रतिभागी भी हैं। अनुराग शर्मा ने कहा कि इस प्रतियोगिता में सिर्फ 125 प्रतिभागियों को ही हिस्सा लेने का मौका मिलेगाजिनकी सूची आज उनकी टेक्निकल टीम तमाम दस्तावेजों को जांचने के बाद शाम तक जारी कर देगी।
उन्होंने कहा कि यहां विदेशों से आए प्रतिभागियों के अनुभव भी देखने और सुनने को मिल रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता के पांचों दिन अलग अलग गोल दिया जाएगा जिसमें प्रतिभागी अपना हुनर दिखाएंगे। हर प्रतियोगिता का समापन के साथ ही ज्यूरी परिणाम भी घोषित करेगी।उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता के अंत में भारतीय वर्ग, महिला वर्ग और जर्नल वर्ग के विजेता पहले तीन प्रतिभागियों को स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक से सम्मानित किया जाएगा । वहीं BPA के टेक्निकल हैड देशराज ने कहा कि वो चाहते हैं कि इस तरह की प्रतियोगिताएं यहां हमेशा होती रहें ताकि यहां के जनजीवन का भी उत्थान हो सके ।
