योगेश शर्मा, सोलन: 6 अप्रैल को बजरंगबली का जन्म उत्सव मनाया जा रहा हैं। इस अवसर पर देश भर के प्रसिद्ध हनुमान मंदिरों में विशेष आयोजन भी किए जा रहे हैं। वहीं सोलन जिला मुख्यालय के साथ लगते ब्रुरी में भी भगवान शिव हनुमान जी का मंदिर स्थित है जहां पर इस जन्मोत्सव को मनाने के लिए पूरी तैयारियां कर ली गई हैं। कल से ब्रुरी शिव मंदिर में अखंड रामायण पाठ का आयोजन किया जाना हैं जिसको लेकर मंदिर समिति की ओर से पूरी तैयारियां की गई हैं।
मंदिर के पुजारी महंत प्रकाश गिरी ने बताया कि पिछले 4 वर्षों से वे हनुमान जन्मोत्सव को मनाते आ रहे हैं। इसके लिए कल से मंदिर परिसर में अखंड रामायण पाठ शुरू होने जा रहा है,जिसको लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है,और 6 अप्रैल को यहां पर भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
वहीं स्थानीय युवक रोहित भारद्वाज ने बताया कि हनुमान जन्मोत्सव को लेकर पिछले 4 वर्षों से यहां पर कार्यक्रम आयोजित किए जाते है,और विशेष रूप से अखंड रामायण पाठ का यहां पर आयोजन किया जाना हैं ।
बता दें कि हनुमान जयंती चैत्र मास की पूर्णिमा तिथि को हर साल धूमधाम से मनाई जाती हैं। श्रद्धालु हनुमानजी का व्रत रखते हैं। पूजा करते हैं भोग लगाते हैं और सुंदर कांड का पाठ करते हैं। इस दिन जरूरतमंदों को भोजन करवाने का विशेष महत्व होता है और ऐसा करने से आपको हनुमानजी का आशीर्वाद मिलता हैं।
