By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: राज्य स्तरीय सायर मेले की दूसरी सांस्कृतिक संध्या पर हुआ कुश्ती का आयोजन
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > राज्य स्तरीय सायर मेले की दूसरी सांस्कृतिक संध्या पर हुआ कुश्ती का आयोजन
himachal

राज्य स्तरीय सायर मेले की दूसरी सांस्कृतिक संध्या पर हुआ कुश्ती का आयोजन

admin
admin 2 Min Read
Updated 2022/09/19 at 12:42 PM
Share

सोलन/योगेश शर्मा: ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने राज्य स्तरीय सायर मेले की दूसरी सांस्कृतिक संध्या पर लोगों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मेले एवं त्योहार हमारी संस्कृति के द्योतक हैं। इस प्रकार के आयोजन हमारे प्राचीन मूल्यों एवं संस्कृति को भावी पीढ़ी के लिए सहेजकर रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। प्रदेश सरकार का प्रयास है कि राज्य में आयोजित होने वाले मेलों और उत्सवों का और बेहतर ढंग से आयोजन हो ताकि इनके माध्यम से हमारे समृद्ध संस्कृति एवं परम्पराओं का व्यापक प्रचार-प्रसार और संरक्षण हो सके।

उन्होंने कहा कि मेले के आयोजनों में न केवल क्षेत्र विशेष अपितु आस-पास के बड़े सम्भाग की भागीदारी होती है। यह आयोजन जहां आमजन के मेलजोल का कारण बनते हैं वहीं देवभूमि में संस्कृति के प्रचार-प्रसार और आपसी सौहार्द को सुदृढ़ करने का माध्यम भी बनते हैं। इस मेले के आयोजन की परम्परा प्राचीन काल से चली आ रही है। उन्होंने कहा कि सायर मेले को प्रदेश सरकार ने राज्य स्तरीय घोषित किया है जिससे क्षेत्र में पर्यटकों की संख्या बढ़ेगी।उन्होंने कहा कि लोगों का जीवन सरल बनाने के लिए प्रत्येक परिवार के लिए प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में 125 यूनिट बिजली निःशुल्क की गई है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना, हिम केयर योजना, सहारा योजना, मुख्यमंत्री स्वावलम्बन योजना आदि कल्याणकारी योजनाएं गरीबो के उत्थान के लिए आरम्भ की गई है। इसके अतिरिक्त महिलाओं के लिए हिमाचल पथ परिवहन निगम की साधारण बसों में 50 प्रतिशत किराया किया गया है। मेले के दूसरे दिन पुरुष पहलवानों की कुश्तियां का आयोजन हुआ जिसमें नामी पहलवानों ने भाग लिया। इस अवसर पर ऊर्जा मंत्री ने अपनी ऐच्छिक निधि से मेला समिति को 21 हजार रुपए देने की भी घोषणा की।

TAGGED: solan, state level sire fair, wrestling event
admin September 19, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article ऊना जिला के एक गांव में ईडी की दबिश, जांच में जुटी टीम
Next Article आखिर क्‍यों श्राद्ध में कौवे को अन्‍न-जल का लगता है भोग, जानिए रोचक रहस्य
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

ऊना में नहीं हटे चुनावी पोस्टर-बैनर, निर्वाचन विभाग करेगा कार्रवाई

Ago

पंचायत चुनाव के लिए मतदान दल रवाना, भोरंज की 15 पंचायतों में 26 मई को होगा मतदान

Ago

बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

Ago

पेट्रोल-डीजल कीमतों में बढ़ोतरी पर कांग्रेस का केंद्र सरकार पर निशाना

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?