बिलासपुर/सुभाष ठाकुर: पहाड़ी दिवस को लेकर जिला स्तरीय समारोह का आयोजन सोमवार को भाषा एवं संस्कृति विभाग बिलासपुर में हुआ। इस अवसर पर वरिष्ठ साहित्यकार कुलदीप चंदेल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता जीतराम सुमन ने की। समारोह में जिला भर के करीब 30 साहित्यकारों व कवियों ने भाग लिया और अपनी रचनाएं प्रस्तुत की।
साहित्यकारों व कवियों ने पहाड़ी भाषा में कहानियां, पत्रवाचन व लोक गीत की प्रस्तुति दी और खूब वाहवाही लूटी। वहीं, जिला भाषा अधिकारी रेवती सैनी ने बताया कि भाषा एवं संस्कृति विभाग द्वारा हर वर्ष पहाड़ी दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इस बार पहाड़ी सप्ताह मनाया गया। जिसके तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए।
