विकास शर्मा, चिंतपूर्णी: हिमाचल के प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी के दरबार में पुजारी परिवार की तरफ से रोजाना मंदिर में हवन किया जा रहा है। यह हवन किसी ओर के लिए नहीं बल्कि रोजाना मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं की सुख शांति और समृद्धि की कामना के साथ मंदिर के पुजारियों की ओर से किया जा रहा है।
यह हवन पुजारियों की ओर से विशेष तौर पर किया जाता है। पुजारी बारीदार सभा के प्रधान रविंदर छिंदा, पुजारी भूषण कालिया,अमित कालिया और प्रकाश कालिया ने बताया कि मंदिर में पुजारी वर्ग की ओर से रोजाना मंदिर में बने हुए प्राचीन हवन कुंड में हवन डाला जाता है। उन्होंने बताया कि पुजारियों ने कोरोना काल में भी मंदिर में बने हवन कुंड में लगातार हवन डाला था ताकि कोरोना वायरस देशभर से हट जाए। पुजारियों ने बताया कि हवन श्रदालुओं की सुख शांति और उनकी झोलियां भरने को लेकर किया जा रहा है।
