संजु चौधरी,शिमला: प्रदेश में मानसून में हुई भारी बारिश के चलते अभी हालात प्रदेश में सामान्य हुए भी नहीं है कि एक बार फिर से प्रदेश में मौसम करवट बदलने जा रहा हैं। प्रदेश में एक बार फिर से बारिश को लेकर येलो अलर्ट मौसम विभाग की ओर से जारी कर दिया गया हैं। आगामी 14 जुलाई से प्रदेश के अंदर मानसून में एक बार फिर तेज़ी देखने को मिल सकती हैं। इसी को देखते हुए 3 दिन के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया गया हैं।
मौसम विभाग की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक आगामी 14 जुलाई के बाद से प्रदेश में एक बार फिर मध्यम से उच्च बारिश देखने को मिल सकती हैं। अब तक हिमाचल प्रदेश के 8 जिलों में बारिश के पिछले सारे रिकॉर्ड टूट चुके हैं। इस बारे में जानकारी देते हुए मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक सुरेंद्र कुमार ने बताया कि 14 जुलाई के बाद प्रदेश में बारिश बढ़ने की उम्मीद हैं। साथ ही मौसम विभाग की ओर से प्रदेश में 3 दिन का अलर्ट भी जारी किया गया हैं ।
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक सुरेंद्र पाल ने बताया कि 14 जुलाई के बाद प्रदेश में एक बार फिर बरसात बढ़ने का अनुमान हैं। उन्होंने बताया कि विभाग की ओर से प्रदेश 15, 16 और 17 जुलाई को 3 दिन के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया गया हैं। उन्होंने बताया कि 2 दिनों से प्रदेश में निम्न से मध्यम बारिश देखने को मिली हैं साथ ही बीते रोज सिरमौर में सबसे अधिक बारिश दर्ज की गई हैं, हालांकि सुरेंद्र पाल ने जानकारी दी कि इस बार बरसात का असर पहले के मुकाबले कम देखने को मिलेगाम तो वहीं मानसून प्रदेश में सितंबर माह तक सक्रिय रहेगा।
