राकेश, ऊना: स्टेट हाईवे पर अवैध रूप से कब्जा कर तैयार है की गई दुकानों को गिराने को लेकर लगातार पीले पंजे के कार्रवाई चल रही है। इस कार्रवाई पर सवाल भी दुकानदारों की ओर से उठाए जा रहे हैं लेकिन कोर्ट के आदेशों के अनुसार नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऊना जिला में अवैध कब्जों को हटाने को लेकर शुरू की गई अपनी कार्रवाई को लगातार जारी रखे हुए हैं।
तीसरे दिन की कार्रवाई में भी जेसीबी की मदद से लाल सिंघी से लेकर घलुया चौक तक जितने भी अवैध कब्जे हैं उन्हें गिराने, तोड़ने का काम हाईवे अथॉरिटी की ओर से किया जा रहा है। अधिकारियों की माने तो उन्होंने इस कार्रवाई को लेकर बकायदा सभी दुकानदारों को नोटिस पहले ही जारी किए हैं और उसी के चलते कोर्ट के आदेशों को अमलीजामा पहनाना शुरू किया है। जिन दुकानदारों ने दुकानों के आगे शेड,होर्डिंग या अन्य सामान को लगाया हैं उसे हटाया जा रहा है।
स्टेट हाईवे पर अवैध कब्जे हटाने को लेकर की जा रही इस कार्रवाई पर दुकानदार जहां सवाल उठा रहे हैं तो वहीं इसका विरोध भी जता रहे हैं। उनका कहना है कि उन्हें अभी तक कोई भी नोटिस प्राप्त नहीं हुआ है और बिना किसी सूचना के ही उनकी जमीन से उनका सामान हटाया जा रहा है और तोड़फोड़ की जा रही है। वहीं दूसरी तरफ स्थानीय लोग नेशनल हाईवे अथॉरिटी की तरफ से उठाए गए इस कदम को सही बता रहे हैं। उनका कहना है सड़कों से अगर अवैध कब्जे हटाए जाएंगे तभी पैदल राहगीरों को चलने में सहूलियत होगी। इससे शहर का ट्रैफिक सिस्टम भी सही चलेगा और लोगों को पैदल चलने की सुविधा भी मिलेगी।
