वसचिन शर्मा, मनाली: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर बुधवार को आज पूरे विश्व में धूमधाम के साथ मनाया जा रहा हैं। वहीं आज मनाली के प्रसिद्व पर्यटन स्थल विश्व विख्यात रोहतांग दर्रे में करीब 13 हजार फीट की उंचाई पर स्थित आयुष विभाग की ओर से माईनस तापमान में योग शिविर आयोजित किया गया।
इस दौरान मनाली विधानसभा क्षेत्र से विधायक भुवनेश्वर गौड़, मनाली एसडीएम रमन शर्मा सहित आईटीबीपी के जवानों ने माईनस तापमान में बर्फ पर योग किया गया। इस अवसर पर जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. ज्योति कंवर ने विधायक भुवनेश्वर गौड़ का स्वागत किया। विधायक भुवनेश्वर गौड़ ने सभी लोगों को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की बधाई दी। उन्होंने कहा कि आज पूरे विश्व में अंतराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा हैं और आज अंतराष्ट्रीय योग दिवस पर विश्व विख्यात रोहतांग दर्रे पर बर्फ के बीच माईनस तापमान में योग कर के अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया हैं।
उन्होने कहा कि योग हमारी प्राचीन भारतीय विरासत का एक हिस्सा हैं। मानवता के लिए योग भारत का उपहार है। यह स्वास्थ्य और कल्याण के लिए एक समग्र दृष्टिकोण है। योग हमारे मन शरीर और आत्मा को संतुलित करता हैं। उन्होंने कहा कि योग की यह अनादि यात्रा अनंत भविष्य की दिशा में ऐसे ही चलती रहेगी। उन्होंने कहा कि माइनस तापमान में योग करने का अलग सा अनुभव हुआ हैं। उन्होने कहा कि आज भारत धीरे धीरे योग गुरू से विश्व गुरू बन रहा हैं ।
वहीं जिला आयुर्वेदिक अधिकारी कुल्लू डॉ. ज्योति कंवर ने कहा कि आज पूरे विश्व में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है और इसी कड़ी में जिला कुल्लू के 11 स्थानों को चुना गया था जिसमें विश्व विख्यात रोहतांग दर्रा भी एक हैं। उन्होंने कहा कि आज यहां पर माईनस तापमान में बर्फ पर योग किया गया । मनाली विधानसभा क्षेत्र से विधायक भुवनेश्वर गौड़, मनाली एसडीएम रमन शर्मा सहित आईटीबीपी के जवानों ने माईनस तापमान में बर्फ पर योग किया हैं।
