मंडी/परी शर्मा: मंडी पुलिस के विशेष जांच दल ने एक वाल्वो बस से 2 किलो 28 ग्राम चरस बरामद की है। चरस बस के रैक में रखी हुई थी। किस व्यक्ति ने चरस को बस के रैक में रखा था, इसका खुलासा नहीं हो पाया। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति की खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस द्वारा जगह जगह पर नाकाबंदी कर चेकिंग की जा रही है।
इसी के तहत मंडी पुलिस के विशेष जांच दल ने एक वाल्वो बस मे 2 किलो 28 ग्राम चरस बरामद की है। चरस बस के रैक में रखी हुई थी। किस व्यक्ति ने चरस को बस के रैक में रखा था, इसका खुलासा नहीं हो पाया। एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि जांच के दौरान बस में बैंग बरामद हुआ है । जिसमें 2 किलो 28 ग्राम चरस बरामद हुई है। बस में बैग किसने रखा इसकी जानकारी अभी नही है । पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति की खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
