By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: समर मेले में नन्हे कलाकारों ने दिखाई प्रतिभा, आंगनबाड़ी केंद्र बना सीखने और मनोरंजन का केंद्र
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > समर मेले में नन्हे कलाकारों ने दिखाई प्रतिभा, आंगनबाड़ी केंद्र बना सीखने और मनोरंजन का केंद्र
himachalNews

समर मेले में नन्हे कलाकारों ने दिखाई प्रतिभा, आंगनबाड़ी केंद्र बना सीखने और मनोरंजन का केंद्र

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2026/06/20 at 6:07 PM
Share

Summer express/चिंतपूर्णी,विकास -: बाल विकास परियोजना प्रागपुर के तहत ग्राम पंचायत गंगोट के ललेडिया का बाग स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में आयोजित समर मेले ने बच्चों, अभिभावकों और स्थानीय लोगों का खूब ध्यान आकर्षित किया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को खेल-खेल में सीखने का अवसर प्रदान करना और उनकी रचनात्मक प्रतिभाओं को मंच देना था। मेले में बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक और मनोरंजक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लिया तथा अपनी प्रतिभा का प्रभावशाली प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम का संचालन सुपरवाइजर संदीप कुमार और रीता शर्मा ने किया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत के उपप्रधान दिनेश रतन, उपप्रधान राजकुमार शर्मा तथा वार्ड पंच विजय कुमारी सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। उन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए ऐसे आयोजनों को बाल विकास के लिए अत्यंत उपयोगी बताया।सुपरवाइजर संदीप कुमार ने कहा कि महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों की भागीदारी बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल एवं शिक्षा (ईसीसीई) कार्यक्रम के तहत बच्चों के शारीरिक, मानसिक, सामाजिक, भावनात्मक और बौद्धिक विकास पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इसके लिए केंद्रों में विभिन्न शिक्षण गतिविधियां नियमित रूप से संचालित की जा रही हैं।समर मेले के दौरान बच्चों ने खेल प्रतियोगिताओं, समूह गतिविधियों, नृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में हिस्सा लेकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अभिभावकों, दादा-दादी तथा ग्राम पंचायत गंगोट और समनोली के जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया। सभी ने बच्चों की प्रतिभा की सराहना करते हुए आंगनबाड़ी केंद्रों द्वारा किए जा रहे प्रयासों की प्रशंसा की।यह आयोजन बच्चों के सर्वांगीण विकास, आत्मविश्वास बढ़ाने और शिक्षा को रोचक बनाने की दिशा में एक प्रेरणादायक पहल साबित हुआ।

TAGGED: Chintpurni Anganwadi center
Chandrika June 20, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article स्कूलों के 100 गज दायरे में तंबाकू बिक्री पर प्रशासन सख्त, निरीक्षण के बाद ही मिलेंगे लाइसेंस
Next Article फोरलेन निर्माण की धीमी रफ्तार और धूल से बढ़ीं लोगों की मुश्किलें
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

सुजानपुर में 11वीं के छात्र ने फंदा लगाकर दी जान, सुसाइड नोट में शिक्षकों पर मारपीट के आरोप

Ago

चंबा में वीरभद्र सिंह जयंती पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बांटे फल और प्रसाद

Ago

दिशा बैठक में सांसद सुरेश कश्यप ने योजनाओं की समीक्षा की

Ago

डलहौजी नगर परिषद की नई अध्यक्षा वंदना चड्ढा ने संभाला कार्यभार

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?