संजु चौधरी, शिमला: दिल्ली जंतर मंतर पर आंदोलनरत महिला पहलवानों के समर्थन में युवा कांग्रेस उतर आई हैं। युवा कांग्रेस ने राजधानी शिमला में शनिवार को उपायुक्त कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन किया और अखिल भारतीय रेसलिंग फेडरेशन के अध्यक्ष बृज भूषण की गिरफ्तारी की मांग उठाई। इसके साथ ही युवा कांग्रेस ने बृज भूषण का पुत+ला भी फूं+का। युवा कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर बृजभूषण को बचाने के आरोप लगाए।
युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष निगम भंडारी ने कहा कि पिछले 40 दिनों से जंतर मंतर पर देश को सम्मान दिलाने वाली महिला पहलवान धरना प्रदर्शन कर रही हैं। केंद्र सरकार उनकी मांगों को सुनने के बजाय उन पर लाठियां बरसाने का काम कर रही हैं । एक तरफ भाजपा महिला सम्मान की बात करती है वहीं दूसरी तरफ उनके सांसद पर देश को सम्मान दिलाने वाली महिला रेसलरों ने यौ+न शोष+ण के आरोप लगाए हैं और केंद्र सरकार कोई भी कार्रवाई नहीं कर रही हैं।
उन्होंने कहा कि यही महिला पहलवान जब देश के लिए मेडल लेकर आती हैं तो प्रधानमंत्री और खेल मंत्री उनके साथ फोटो खिंचवाते हैं और देश के लिए गौरव की बात करते हैं, लेकिन जब यही रेसलर यौ+न शोष+ण के आरोप इनके नेताओं पर लगाती है तो यह सरकार चुप्पी साधे बैठी हुई हैं। उन्होंने कहा कि महिला पहलवानों ने अखिल भारतीय रेसलिंग फेडरेशन के अध्यक्ष बृजभूषण पर यौ+न उत्पी+ड़न के आरोप लगाए हैं। उन पर इसको लेकर एफआईआर भी दर्ज की गई है लेकिन हैरानी की बात है कि इतने दिनों से ना तो फेडरेशन के पद से उन्हें हटाया गया और ना ही उनकी गिरफ्तारी हुई ।
उन्होंने बताया कि महिला रेसलरों के पक्ष में आज शिमला में युवा कांग्रेस ने प्रदर्शन किया है और बृजभूषण को जल्द गिरफ्तार करने की मांग भी उठाई हैं यदि जल्द बृजभूषण को गिरफ्तार नहीं किया तो दिल्ली में जाकर हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस बड़ा प्रदर्शन करेगी।
