राहुल चावला , शाहपुर: कल दिल्ली में कांग्रेस पार्टी की स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक होने जा रही है वहीं क्या लगाए जा रहे हैं कि इस बैठक में प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर उम्मीदवारों की घोषणा कांग्रेस की ओर से कर दी जाएगी वहीं इस बैठक से ठीक पहले कांगड़ा से कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष पंकज पंकु ने अपना शक्ति प्रदर्शन किया है
जिलाध्यक्ष पंकज पंकू ने युवाओं के सहारे शाहपुर में यह शक्तिप्रदर्शन किया, हालांकि इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी शाहपुर की ओर से कोई भी बड़ा या निचले कद का नेता पंकज कुमार पंकू के साथ नजर नहीं आया। बावजूद इसके पंकू ने दावा किया कि अगर कांग्रेस पार्टी ने उन पर विश्वास जताती है तो वो भारी बहुमत के साथ जीत दर्ज कर सकते हैं।
शक्तिप्रदर्शन के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह शक्ति प्रदर्शन नहीं था मगर जब उसको शक्तिप्रदर्शन करने की बारी आएगी तो वो भूतो न भविष्यति जैसा होगा। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने उनका साथ दिया वो उनका भी धन्यवाद करते हैं और जिन्होंने नहीं दिया उनका भी अभार, क्योंकि जब उन्होंने जिला परिषद का चुनाव जीता था तो उसके बाद उनकी कार्यशैली से प्रभावित होकर लोग उनके पास आकर कहते हैं कि उन्होंने उन्हें वोट नहीं दिया था मगर अब पंकज कुमार पंकू जहां भी होंगे वो लोग वहीं वोट देंगे।
पंकज पंकू ने दावा किया कि उनके साथ शाहपुर की जनता का भरपूर आशीर्वाद है। उनके नेता राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय सचिव रघुवीर सिंह बाली है। वो उनके नक्शे कदमों पर चलते रहेंगे।
अब केबल सिंह पठानिया का खुद के लिए चाहते हैं आशीर्वाद
जब उनसे कांग्रेस पार्टी के शाहपुर से दिग्गज नेता केबल पठानिया के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि वो उनके नेता नहीं बल्कि बड़े भाई है और हमेशा उनके चुनावों में उनका साथ देते रहे है। मगर अब वो उनका आशीर्वाद खुद के लिए चाहते है। टिकट न मिलने की सूरत में पंकज पंकू ने कहा कि संगठन के लिए काम किया है और हमेशा करते रहेंगे।
