किन्नौर (अनिल कुमार): प्रदेश में विधानसभा चुनावों के मद्देनजर प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष ने चुनावों को लेकर अपनी तैयारी शुरू कर दी है। अध्यक्ष की ओर से इन दिनों जिला किन्नौर के ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा किया जा रहा है और लोगों की बीच जा कर उनकी समस्याओं को जानने का काम करना भी उन्होंने शुरू कर दिया है। प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष नेगी निगम भंडारी ने जिला किन्नौर के निचार खंड के दुर्गम क्षेत्रों से अपना चुनावी शंखनाद कर दिया है।
जिला के दुर्गम क्षेत्रों में चुनावी दौरे करते हुए निगम भंडारी लोगों की समस्याओं को सुनने के साथ प्रदेश सरकार पर हमला करते भी नज़र आ रहे है। अटकलें लगाई जा रही है कि युवा कांग्रेस अध्यक्ष आगामी विधानसभा चुनावों में प्रत्याशी के रूप में चुनावी मैदान में उतर सकते है। प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष नेगी निगम भंडारी ने जिला के दुर्गम क्षेत्र घरशु में जानकारी देते हुए कहा कि उन्होंने अब तक जिला के 15 से 20 के करीब पंचायत क्षेत्रों क़ा दौरा किया है। इन पंचायतों में जा कर उन्होंने देखा है कि आज भी यहां शिक्षा के क्षेत्र व सड़को की हालत सही नहीं है, लेकिन प्रदेश सरकार जिला के इन क्षेत्रों में लोगों की समस्याओं व मांगो को पूरा करते नज़र नहीं आ रही है,जिसके चलते लोगों को परेशानियों क़ा सामना करना पड़ रहा है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार प्रदेश में न तो युवाओं को रोजगार दे सकी न ही प्रदेश के दुर्गम क्षेत्रों में विकास के कार्यों को गति दे सकी है। ऐसे में प्रदेश भाजपा सरकार से आज जनता परेशान है ओर इसका जवाब भी उन्हें विधानसभा चुनावों में देगी। नेगी ने कहा कि वह आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर जिला कांग्रेस संगठन की मजबूती के लिए मैदान में उतरकर काम कर रहे है,जिससे जिला के अंदर युवा कांग्रेस व जिला कांग्रेस के मुख्य संगठन को मजबूती मिल सके। वह जनता की हर समस्या को सुनकर कांग्रेस की सरकार में उन समस्याओं को पूरा करने का प्रयास करने क़ा भी वादा भी यहां की जनता से कर रहे ही।
