शिमला: कालका-शिमला रेलवे ट्रैक पर रविवार को एक ट्रेन पटरी से उतर गई। तारा देवी और शोघी के बीच कालका से शिमला आ रही रेल कार 72451 अचानक पटरी से उतर गई। गनीमत रही कि हादसे में किसी की जान नहीं गई। बताया जा रहा है कि इस रेल कार में 5 यात्री सवार है और सभी यात्री सुरक्षित हैं। हादसे के बाद कालका-शिमला के बीच ट्रेनों का संचालन फिलहाल बंद हो गया है ओर रेल कर को पटरी पर लाया जा रहा है।
शिमला-कालका ट्रैक पर पटरी से उतरी रेल मोटर कार, बड़ा हादसा टला
Leave a comment
Leave a comment
