मंडी:परी शर्मा- मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और उनकी पत्नी के खिलाफ अभद्र भाषा में नारेबाजी करने की निंदा की है। विरोध में जिला मंडी युवा कांग्रेस अध्यक्ष तरूण ठाकुर की अगुवाई में धरना प्रदर्शन किया। युवा कांग्रेस जिला मंडी ने भाजपा विधायक बिक्रम ठाकुर का पूतला भी फूंका।
सीएम से मांगे माफी , नहीं तो करेंगे विधायक का घेराव
जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष तरूण ठाकुर ने कहा कि भाजपा विधायक व उनके कार्यकर्ताओं द्वारा जिस भाषा शैली का प्रयोग किया गया, वह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि युवा कांग्रेस मांग करती है कि विधायक सार्वजनिक तौर पर मुख्यमंत्री से पूरे घटनाक्रम के लिए जिम्मेदारी सहित माफी मांगे और भविष्य में ऐसा प्रकरण न हो इसके लिए पुलिस प्रशासन से सख्त कार्यवाही की मांग करते है। साथ ही भाजपा विधायक को चेतावनी दी है कि अगर समय रहते जल्द से जल्द माफी नहीं मांगी तो युवा कांग्रेस विधायक बिक्रम ठाकुर के खिलाफ आंदोलन करेगी और उनका घेराव करने से भी गुरेज़ नहीं करेंगे।
