संजीव महाजन,नूरपूर: प्रदेश में भाजपा और कांग्रेस के बीच सियासत गरमाई हुई हैं। कांग्रेस ने जब से पूर्व सरकार के समय में खोले गए संस्थानों और कार्यालयों को डी नोटिफाई करने का फैसला लिया हैं, तो उसके बाद से ही भाजपा लगातार अपना विरोध जता रही हैं। तरह-तरह की बयानबाजी थी इस फैसले को लेकर भाजपा की ओर से की जा रही हैं। वहीं कांग्रेस भी लगातार भाजपा पर पलटवार करती हुई नजर आ रही हैं। यही वजह है कि प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सुदर्शन शर्मा ने कांग्रेस की लोकप्रियता से भाजपा के घबराहट में होने की बात कही हैं।
उन्होंने कहा हैं कि हिमाचल प्रदेश की नई सुक्खू सरकार की ओर से जनहित में लिए गए तमाम निर्णयों से बीजेपी पूरी तरह से हिल गई हैं। यही वजह हैं कि प्रदेश के पूर्व में रहे मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर बौखलाहट में बयानबाज़ी कर हिमाचल की जनता को भ्रमित करने का प्रयास कर रहे हैं।
सुदर्शन शर्मा ने कहा कि देशभर में कांग्रेस की लोकप्रियता को देख कर बीजेपी का शीर्ष नेतृत्व घबरा गया हैं। यही वजह है कि देश में भारत जोड़ो यात्रा को कोरोना जैसे विश्व व्यापी आपदा से जोड़ कर रोकने का प्रयास किया जा रहा हैं, क्योंकि भाजपा भारत जोड़ो यात्रा की लोकप्रियता को देख कर राहुल गांधी से घबरा गई हैं,जिसका तरोताज़ा उदाहरण हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार का गठन हैं।
प्रदेश प्रवक्ता सुदर्शन शर्मा ने कहा की मोदी मैजिक को तिलांजलि देते हुए कांग्रेस पार्टी की सत्ता वापसी का ज़ोरदार आगाज हिमाचल प्रदेश से हो चुका हैं। प्रदेश प्रवक्ता सुदर्शन शर्मा ने कहा की मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के इस कदम की सराहना करते हुए देश को कर्जमुक्त करने का प्रशंसनीय प्रयास करार दिया हैं।
