भावना शर्मा,शिमला: कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी निजी दौरे पर शुक्रवार को शिमला पहुंची हैं। शिमला पहुंचने पर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शिमला के कल्याणी हेलीपैड पर कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी का स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने प्रदेश के पारंपरिक वाद्य यंत्र का स्मृति चिन्ह सोनिया गांधी को देकर सम्मानित भी किया।
बता दें कि सोनिया गांधी शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश के निजी दौरे पर शिमला पहुंची हैं। इस दौरान वे अपनी बेटी प्रियंका वाड्रा के निवास स्थान छराबड़ा में रुकेंगी। प्रियंका वाड्रा गुरुवार को ही शिमला पहुंच चुकी हैं और अब उनकी माता सोनिया गांधी भी शिमला पहुंची हैं। छराबड़ा में प्रियंका का अपना आशियाना हैं जहां गर्मियों में वे छुट्टियां बिताने हर साल आती हैं। सोनिया गांधी का 4 दिन यहां रुकने का कार्यक्रम हैं।
