राहुल चावला,धर्मशाला (TSN): हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में भागसू नाले में अचानक से पानी का बहाव तेज हो गया। पानी के इस तेज बहाव में नाले में नहाने उतारा पंजाब का एक पर्यटक बह गया। युवक का श+व करीब 100 मीटर नीचे में पुलिस ने बरामद किया हैं। युवक दोस्तों के साथ जालंधर से मैक्लोडगंज आया था। वहीं इस संदर्भ में पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी हैं।
अमित कुमार निवासी जालंधर ने पुलिस थाना मैक्लोडगंज को बताया कि वह और उसके चार साथी भागसूनाग वाटरफॉल के साथ नाले में नहा रहे थे। इस दौरान नाले में अचानक पानी बढ़ गया। इसके चलते उनका दोस्त पवन कुमार (32) पुत्र राजेंद्र कुमार निवासी नजदीक राकेश टेंट हाउस जालंधर पानी के तेज बहाव में बह गया। इस बीच बाकी दोस्त वहां से निकलने में सफल रहे। लापता युवक की तलाश के लिए एसडीआरफ कांगड़ा और स्थानीय पुलिस टीम ने युवक की तलाश शुरू की।
वाटरफॉल से करीब 100 मीटर नीचे युवक का शव पुलिस ने बरामद कर लिया। एएसपी कांगड़ा बीर बहादुर ने बताया कि रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया जाएगा। पुलिस मामले की जांच कर रही हैं।
