मंजूर पठान,चंबा(TSN): भरमौर एनएच पर शनिवार देर शाम एक ब्रीजा कार के रावी नदी में गिरने से इसमें सवार दो लोगों की मौ+त हो गई। कार में दो ही लोग सवार थे। दुर्घ+टना की सूचना मिलते ही गहरा पुलिस चौकी से पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर मृत+कों के श+वों को नदी से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घ+टना के विस्तृत कारणों की जांच आरंभ कर दी हैं। जानकारी के अनुसार जिला कांगड़ा के जसूर के वासी चरणजीत और सुदेश कार में सवार होकर मणिमहेश यात्रा से वापिस लौट रहे थे। इसी दौरान शनिवार देर शाम भरमौर एनएच पर सिंधवा पुल के पास कार अनियंत्रित होकर नीचे रावी नदी में जा गिरी। हादसे में चरणजीत की मौके पर ही मौ+त हो गई। कार को नदी में गिरता देख मौके पर पहुंचे लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पाते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर लोगों के सहयोग से मृत+कों के श+वों को नदी से बाहर निकाला।
दुर्घटना की सूचना पुलिस ने मृत+कों के परिजनों को दे दी गई हैं। मृतकों के श+वों का पोस्टमार्टम रविवार को करवाया जाएगा। उधर, डीएसपी हेडक्वार्टर जितेंद्र चौधरी ने भरमौर एनएच पर सिंधवा पल के पास कार के रावी नदी में गिरने से दो लोगों के मौ+त होने की पुष्टि की हैं।
