बीबीएन : जगत सिंह – औद्योगिक क्षेत्र बरोटीवाला के तहत एक स्टोन क्रेशर पर करंट लगने से एक पंजाब के युवक की मौ+त का मामला सामने आया है । बता दें कि मृतक के पिता की ओर से पुलिस को दिए बयानों के आधार पर बताया गया कि उनका बेटा अपने टिप्पर में बजरी लेने के लिए घृत स्टोन क्रेशर पर आया था और जैसे ही वह बजरी ट्रक में भरने लगा तो उसी दौरान हाई वोल्टेज तार के संपर्क में आने के कारण उसे करंट लग गया और उसकी मौके पर ही मौ+त हो गई ।
फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज करके आगामी जांच शुरू कर दी है । उनका कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही असल कारणों का खुलासा हो पाएगा। वहीं हा+दसे के बाद व्यक्ति को निजी अस्पताल ले जाया गया,जहां डॉक्टरों ने उनके बेटे को मृत घोषित कर दिया । मृतक के पिता ने स्टोन क्रेशर व बिजली बोर्ड के ख़िलाफ़ मामला दर्ज करवा दिया है। बरोटीवाला के थाना प्रभारी श्यामलाल ने बताया कि मृतक के पिता ने स्टोन क्रेशर व बिजली विभाग के ख़िलाफ़ मामला दर्ज करवा दिया है और जल्द ही आरोपियों के ख़िलाफ़ कारवाही की जाएगी।
