कुल्लू (मनमिन्द्र अरोड़ा): आर्ट ऑफ लिविंग संस्था कुल्लू द्वारा बजौरा में युवा नेतृत्व प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन किया। आठ दिवसीय शिविर में कुल्लू मंडी के युवाओं ने भाग लिया। आर्ट ऑफ लिविंग के प्रशिक्षक और मीडिया प्रभारी बलदेव ठाकुर ने कहा कि यह शिविर युवाओं के व्यक्तित्व विकास के साथ साथ उद्यम कौशल, कैरियर चुनाव में सक्षमता, शारीरिक और मानसिक दृढ़ता, सामाजिक और परिवारिक जीवन में सन्तुलन लाने का कौशल सिखाने के लिए लगाया जाता है।
उन्होंने कहा कि आज के समय में अधिकतर युवा नशे की लत में फंसे हुए हैं। ऐसे युवाओं को नशे की लत को दूर करने कद लिए समय-सयम पर युवा नेतृत्व प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन जिला कुल्लू विभिन्न जगहों पर किया जाता है, ताकि युवा तनाव व नशे से दूर रह कर आध्यत्मिक ज्ञान को अपने जीवन में उतार सके। वहीं शिविर के दौरान युवाओं को ध्यान, योग व सुदर्शन क्रिया करवाई। वहीं शिविर के प्रशिक्षक गौरव चन्दैल ने बताया कि युवा नेतृत्व प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन 23 सितंबर से भुंतर में किया जा रहा है।
इस दौरान सभी युवाओं ने पूरी निष्ठा से यह कोर्स पूरा किया। शिविर के दौरान बन्जार के विधायक सुरेन्द्र शौरी विशेष तौर से उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि युवा देश की रीढ़ है और आर्ट ऑफ लिविंग संस्था इस रीढ़ को देश के अमूल्य धरोहर योग व संस्कृति से जोड़कर और मजबूत व गौरांवित करने का पुनीत कार्य कर रही है। इस कार्य मे हम सब को निस्वार्थ सेवा करनी चाहिए। इस अवसर पर संस्था परिवार ने सोनाली कपूर को प्रशिक्षक बनने के बधाई दी और पारम्परिक रूप से स्वागत किया।
