अरविंदर सिंह,हमीरपुर (TSN): हमीरपुर ज़िला के थाना सुजानपुर के तहत पंचायत दाडला भलेठ की व्यास नदी में गुरुवार शाम को एक युवक डू+ब गया। युवक पानी में डू+ब रहा हैं इसकी सूचना स्थानीय लोगों ने थाना सुजानपुर में दी। सूचना मिलने के बाद सुजानपुर पुलिस मौके पर पहुंची ओर व्यास में डू+बे युवक की तलाश शुरू कर दी।
मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी ललित महंत ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला मुख्यालय से चार युवक व्यास नदी के साथ बहती पुंग खंड में नहाने के लिए उतरे थे। इसी दौरान एक युवक जिसके घर हमीरपुर हीरानगर में बताए जा रहे हैं नहाते नहाते पानी के आगोश में समा गया। पुलिस ने युवक की पहचान कर ली हैं। अन्य युवकों से पूछताछ जारी हैं।
थाना प्रभारी ने बताया कि पानी में डू+बे युवक के परिजनों को सूचित कर दिया गया हैं सुजानपुर प्रशासन को मामले की सूचना प्रेषित की हैं। शुक्रवार से गोताखोरों की सहायता से सर्च अभियान शुरू किया जाएगा।
